यूपी के 24 जिलों में बाढ़, 1245 गांव पानी में:बारिश से झारखंड में 431-हिमाचल में 202 लोगों की मौत; बिहार में 230 स्कूल बंद
5 hours ago

उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत 10 शहरों में शुक्रवार को तेज बारिश जारी है। लखनऊ में लगातार बारिश का आज 7वां दिन है। वाराणसी-बिजनौर में 12वीं तक, लखनऊ-जौनपुर में 8वीं तक स्कूल बंद हैं। राज्य के 24 जिलों के 1245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 450 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इनमें नेशनल हाईवे 305 और 5 शामिल हैं। राज्य में अब तक (20 जून से 7 अगस्त तक) बारिश की जुड़ी घटनाओं में 202 लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड में यह आंकड़ा 431 है। बिहार के मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। यहां चंडिका स्थान मंदिर में 6 फीट पानी भरने के बाद उसे बंद किया गया। बेगूसराय में बाढ़ के कारण 118 स्कूल अगले आदेश तक बंद हैं। खगड़िया में 32 और वैशाली में भी 80 स्कूल बंद हैं। मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन बारिश नहीं हुई है। इसके कारण दोपहर और रात का तापमान बढ़ा है। दिन का तापमान 34ºC तक पहुंचा। आज कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। राज्य में 28.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल बारिश का 77 प्रतिशत है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें... बिहार-तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, बिहार-तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में ऑरेंज, MP-राजस्थान समेत 12 राज्यों में यलो अलर्ट है। मैप के जरिए गुरुवार को राज्यों में बारिश का डेटा देखें... देश में मानसून बाढ़-बारिश की स्थिति जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more