Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश का पहला वीडियो बनाने वाले का इंटरव्यू:17 साल का आर्यन बोला- गांव से आया था; पहली बार प्लेन देखा, जूम करते ही धमाका हुआ

    2 months ago

    10

    0

    अहमदाबाद पुलिस शनिवार को प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले 17 साल के आर्यन असारी से पूछताछ के लिए ले गई है। हालांकि, उससे पूछताछ की वजह सामने नहीं है। उसका घर अहमदाबाद एयरपोर्ट और हादसे वाली जगह के बीच लक्ष्मीनगर इलाके में है। एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 टेकऑफ के एक सेकेंड के बाद दो किमी दूर सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल से जा टकराई थी। हादसे के बाद आर्यन का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो से ही पता चला था कि एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के साथ आखिर क्या हुआ था। हादसे के वक्त आर्यन छत पर था। करीब से गुजरते प्लेन का वीडियो शूट कर रहा था, लेकिन चंद ही सेकेंड्स में प्लैन क्रैश हो गया। पहले देखिए आर्यन के बनाए वीडियो को अब पढ़िए भास्कर की आर्यन से बातचीत, कहा- मैंने कभी विमान नहीं देखा मकान मालिक ने कहा- इंजन की आवाज बंद हो गई थी दिव्य भास्कर की टीम ने मकान मालकिन कैलाशबा से भी बात की। कैलासबा भी हादसे के वक्त छत पर ही थीं। कैलासबा पहले एयरपोर्ट पर एक कैजुअल लेबर के तौर पर काम करती थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने 1988 में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को भी करीब से देखा था। उन्होंने कहा, 'जब यह प्लेन छत से गुजरा तो मुझे भी कुछ अजीब सा महसूस हुआ था। क्योंकि, आमतौर पर विमान हवाई अड्डे से सटे नीम के पेड़ के बहुत ऊपर से गुजरते हैं। लेकिन, यह प्लेन नीम के पेड़ के बगल से गुजरा था। मैं रोजाना यहां से गुजरने वाले कई विमानों को देखती हूं।' उन्होंने बताया, 'आमतौर पर जब कोई प्लेन हमारी छत के ऊपर से गुजरता है, तो उसमें से बहुत आवाज आती है। लेकिन, यह प्लेन जब हमारी छत के ऊपर से गुजरा तो बिल्कुल भी शोर नहीं हुआ। ऐसा लगा जैसे उड़ान भरने के बाद प्लेन के इंजन बंद हो गए थे। ऐसे लग रहा था जैसे कि प्लेन हवा में रुक सा गया था।' अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे की ये खबरें भी पढ़ें... ​​​​1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें) 2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें) 3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें) 4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें) 5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में हर रोज मांगी जाएगी बिजली कट की रिपोर्ट:ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड होंगे, उर्जा मंत्री विज बोले- कोताही बरतने वाले को बख्शता नहीं हूं
    Next Article
    Fire for fire: 'Tehran will burn', warns Israel after missile barrage from Iran

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment