राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन:द्रौपदी मुर्मू बोलीं- पहलगाम हमला कायराना था, ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सीमा पार आतंकियों के गढ़ को खत्म किया
2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को 24 मिनट तक राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पहलगाम में हुआ हमला कायराना था। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सीमा पार आतंकियों के गढ़ को खत्म किया। मुर्मू ने कहा- भारत लोकतंत्र की जननी, हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है। कल जब हम अपने तिरंगे सलामी दे रहे होंगे। उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दे रहे होंगे। राष्ट्रपति ने कहा- कश्मीर घाटी में रेल सर्विस शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। इससे उस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 64 साल की मुर्मू ने साल 2022 में देश में सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।
Click here to
Read more