Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल के कोटखाई में बादल फटा:राज्य में 323 सड़कें बंद; दिल्ली में बाइक पर पेड़ गिरा-एक की मौत, UP के 11 जिलों में बाढ़

    17 hours ago

    2

    0

    देश के उत्तरी इलाकों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार रात भारी बारिश हुई। कोटखाई के खलटूनाला की पहाड़ियों में सुबह 3 बजे बादल फटने से नाले में मलबा आ गया। इससे तराई में बना पेट्रोल पंप और 6 से ज्यादा गाड़ियां दब गईं। राज्य में 323 सड़कें बंद हो गईं हैं। अचानक आई बाढ़ में फंसे 4 लोगों को सेना ने रेस्क्यू किया। इन लोगों को पूह मिलिट्री कैंप में ले जाया गया। भारी बारिश के कारण ऊना, कुल्लू के बंजार सब डिवीजन, शिमला के जुब्बल और मंडी के थुनाग में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली में बुधवार रात से ही जोरदार बारिश जारी है। कालकाजी इलाके में एक बड़ा पेड़ बाइक जा रहे शख्स पर गिर गया। इसमें उसकी मौत हो गई और उसकी बेटी घायल है। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई है। इनके 28 शव भी मिल गए हैं। अब तक 65 लोगों को बचाया गया है। करीब 200 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेलंगाना में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, UP-MP समेत 11 राज्यों में ऑरेंज और राजस्थान-बिहार समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट है। देश में बाढ़-बारिश की तस्वीरें... देशभर में बुधवार को बारिश का डेटा मैप से देखें.. देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन:द्रौपदी मुर्मू बोलीं- पहलगाम हमला कायराना था, ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सीमा पार आतंकियों के गढ़ को खत्म किया
    Next Article
    योगी की तारीफ करने पर विधायक पूजा पाल बर्खास्त:विधानसभा में कहा- अतीक को मिट्‌टी में मिलाया, 8 घंटे बाद अखिलेश ने निकाला

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment