अपनी पार्टी के मंत्री को फंसाने की साजिश,भाजयुमो अध्यक्ष हटाया:ऑडियो वायरल कर ₹20 लाख का दिया था ऑफर; पूर्व MP के बेटे की नियुक्ति रोकी
9 hours ago

हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार को फंसाने की साजिश रचने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पानीपत जिला अध्यक्ष बलविंद्र आर्य पर आखिर गाज गिर ही गई। भाजपा पार्टी की ओर से मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए बलविंद्र आर्य को तुरंत प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने इनकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बलविंद्र ने उसे मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाने की डिमांड रखी थी। जब बात नहीं बनी तो उसने पंचायत मंत्री को फंसाने के लिए एक फर्जी ऑडियो बनाकर वायरल कर दी। इसमें उसने चेयरमैन बनने के लिए 15-20 लाख रुपए का ऑफर दिया था। ऑडियो सामने आने के बाद पार्टी पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया था। संगठन ने मामले की जांच कराई तो साजिश का खुलासा हुआ और उसके मास्टरमाइंड के रूप में बलविंद्र का नाम सामने आया। हालांकि, बलविंद्र ने फेसबुक पर लाइव आकर माफी मांगी, लेकिन संगठन ने अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की। उधर, इस कार्रवाई के बाद बलविंद्र के स्थान पर पूर्व सांसद संजय भाटिया के बेटे चांद भाटिया को युवा मोर्चा का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया था। इसका लेटर भी जारी कर दिया था, लेकिन शाम होने तक चांद भाटिया की नियुक्ति रोक दी गई। इसके पीछे कारण नहीं बताया गया। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला... ऑडियो में बलविंद्र ने ये बातें कहीं... ऑडियो वायरल होने पर मांगी थी माफी... जिलाध्यक्ष बोले- अभी किसी की नियुक्ति नहीं
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि बलविंद्र आर्य को तत्काल प्रभारी से हटा दिया गया है। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और जिला प्रभारी पानीपत अशोक गुर्जर को भेज दी गई है। उनका कहना है कि भाजपा में ऐसी अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चांद भाटिया की नियुक्ति रोकी
उधर, देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि चांद भाटिया की नियुक्ति फिलहाल रोक दी गई है। हालांकि दिन में चांद की नियुक्त का लेटर जारी कर दिया गया था। तत्काल प्रभाव से इस लागू करने की बात भी कही गई थी। मगर, शाम को यह नियुक्त रोक दी गई। नियुक्ति रोकने का कारण नहीं बताया गया। बता दें कि चांद भाटिया पूर्व सांसद संजय भाटिया के बेटे हैं और लंबे समय से युवा मोर्चे के साथ जुड़े है।
Click here to
Read more