बेंगलुरु में जालोर का बिजनेसमैन पत्नी-बच्चों सहित जिंदा जला:4 की मौत; चौथी मंजिल पर फंसा था परिवार, कई घंटे तक जलती रही बिल्डिंग
3 hours ago

बेंगलुरु में जालोर के बिजनेसमैन का परिवार जिंदा जल गया। हादसे में राजस्थानी बिजनेसमैन मदन सिंह राजपुरोहित (40), पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आग शहर के नगरपेठ इलाके के स्टील मार्केट की एक बिल्डिंग में लगी थी। इसी बिल्डिंग में बिजनेसमैन का बर्तन का गोदाम और चौथी मंजिल पर घर था। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। जलती बिल्डिंग से कूदे कई लोग जानकारी के अनुसार मदन सिंह राजपुरोहित भीनमाल (जालोर) के मोदरान के रहने वाले थे। वे 15 साल से परिवार के साथ बेंगलुरु के नगरपेठ इलाके में रह रहे थे। वहीं, उनका लकड़ी के बर्तनों का बिजनेस था। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसके चौथे फ्लोर पर मदन सिंह परिवार के साथ रहते थे। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर उनका गोदाम था। आग उनके गोदाम में लगी थी। इसके बाद बिल्डिंग के बाकी हिस्से में फैल गई। बिजनेसमैन की मौत गोदाम में हुई। जबकि उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत फ्लैट में हुई। इस बिल्डिंग में और भी कई परिवार रहते हैं जिनमें से कुछ लोगों ने आग के बीच बिल्डिंग से बाहर कूदकर जान बचाई है। शनिवार सुबह तक जलती रही बिल्डिंग शनिवार सुबह तक दमकल और SDRF की टीम आग बुझाने की कोशिश करती रही। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पूर्व विधायक और स्थानीय कांग्रेस नेता आर.वी. देवराजू घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Click here to
Read more