चंडीगढ़ में 'एक देश-एक चुनाव' अभियान का तीसरा चरण:संविधान सपोर्ट ग्रुप ने राष्ट्रपति को सौंपा समर्थन पत्र; राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं का समर्थन
6 hours ago

चंडीगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रोहित कुमार के नेतृत्व में “संविधान सपोर्ट ग्रुप” ने ‘एक देश- एक चुनाव’ के समर्थन में अपने अभियान का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। जिसके चलते वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले और अपनी बात उनके सामने रखी। इस दौरान रोहित ने राष्ट्रपति को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। इस चरण का उद्देश्य देशभर में जागरूकता फैलाना और लोगों से इस अभियान के लिए समर्थन जुटाना है। राष्ट्रपति ने बुलाया दिल्ली रोहित ने बताया कि, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण पर बुलाया था। इस दौरान अपने गैर-राजनीतिक अभियान 'संविधान सपोर्ट ग्रुप' के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर के 112 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता युवाओं ने अपने हस्ताक्षर किए हुए समर्थन पत्र ‘एक देश- एक चुनाव’ को लागू करने के लिए तैयार किए हैं। राष्ट्रपति ने रोहित के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, आप युवा हमारे देश की रीढ़ हैं और दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। लोकसभा अध्यक्ष को भी सौंपे पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने रोहित कुमार और अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को संसद भवन में आमंत्रित किया। इस दौरान रोहित ने अपने अभियान के फायदे बताते हुए समर्थन पत्र उन्हें सौंपे। जिस पर ओम बिड़ला ने कहा एक साथ चुनाव होने से समय और धन की बचत होगी, विकास कार्य तेज होंगे और सरकार युवाओं, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे पर ज्यादा ध्यान दे सकेगी। अभियान का सफर नेशनल अवॉर्ड मिल चुका
रोहित पिछले कई वर्षों से युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण और सामाजिक विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2024, राष्ट्रपति पुरस्कार, BRICS और SCO यंग लीडर अवॉर्ड 2023, वी आर टू-गेदर इंटरनेशनल अवॉर्ड 2022 समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।
Click here to
Read more