पौंग-डैम से पानी छोड़ा, मकान क्षतिग्रस्त:पंडोह में बिजली की HT लाइन का टावर गिरा, शिमला में लैंडस्लाइड, 2 गाड़ियां दबी, सुन्नी में पुल टूटा
20 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जान और माल दोनों को नुकसान कर रही है। जन्माष्टमी मनाने के लिए किन्नौर के जूलाकंडा कृष्ण मंदिर जा रहे दिल्ली के 2 टूरिस्ट की आज पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रशील बागमारे निवासी रामा बिहार गली नंबर 04 दिल्ली और रश्मि निवासी आरजेड-26ए बी ब्लॉक अर्जुन बेस नवाबगढ़ दिल्ली के तौर पर हुई है। वहीं कांगड़ा में पौंग डैम से आज सुबह पानी छोड़ने के बाद मंड भोग्रवां में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मंडी के पंडोह में बिजली की HT लाइन का टावर लैंडस्लाइड से धड़ाम हो गया। बीती रात की बारिश से चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 3 जगह फिर से बंद हो गया है। मंडी ओट, कैंची मोड़ और जोगनी माता के समीप लैंडस्लाइड से सड़क रात से ही अवरुद्ध है। जोगनी नाले का पानी फोरलेन पर बह रहा है। मंडी को कुल्लू को जोड़ने वाली वैकल्पिक सड़क वाया कटौला भी आईआईटी कमांद के पास बंद पड़ी है। इससे हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और वाहन चालक हाईवे खुलने के इंतजार में बैठे हैं। शिमला के देवनगर में भी सुबह के वक्त टीसीपी दफ्तर के पास भारी लैंडस्लाइड हो गया। यहां पर 2 गाड़ियां मलबे में दब गई। इस लैंडस्लाइड के बाद इस पहाड़ी के पीछे बने भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। शिमला के सुन्नी में सतलुज के तेज बहाल से पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पल पल की अपडेट को नीचे ब्लॉग देखें..
Click here to
Read more