भास्कर अपडेट्स:केरल के त्रिशूर में बीजेपी-CPI (M) कार्यकर्ताओं में झड़प
3 hours ago

केरल के त्रिशूर में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के कार्यालय के बाहर CPI (M) कार्यकर्ताओं ने काला तेल डालकर प्रदर्शन किया, जिसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने CPI (M) जिला कार्यालय तक मार्च निकाला। यहां दोनों पक्षों में नारेबाजी हुई और झड़प भी हुई। पुलिस ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों दलों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आज की अन्य बड़ी खबरें... मुंबई एयरपोर्ट पर 5.2 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा और जीवित वन्यजीव जब्त मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 9 से 11 अगस्त 2025 के बीच बैंकॉक से आए तीन यात्रियों को पकड़ा। इस दौरान दो मामलों में 5.2 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹5.2 करोड़ है। तीसरे मामले में जीवित वन्यजीव प्रजातियां बरामद की गईं। सभी यात्रियों को संबंधित मादक पदार्थ एवं वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया।
Click here to
Read more