Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के तीन जिलों से पांच उग्रवादी गिरफ्तार, इन पर जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने का आरोप

    6 hours ago

    2

    0

    सुरक्षा बलों ने मणिपुर के बिष्णुपुर, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों से तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित यूएनएलएफ (पंबेई) के एक कार्यकर्ता को शनिवार को बिष्णुपुर के तौबुल मयाई लेईकाई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि थौदम बॉबी सिंह (50) के पास से एक 303 राइफल, मैगज़ीन, विभिन्न राइफलों की पांच मैगजीन, एक हथगोला, 501 कारतूस और अन्य सामान बरामद हुए। रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इनमें प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मीतेई) के दो उग्रवादी और केसीपी (पीडब्ल्यूजी) तथा केसीपी (इबुंगो नगांगोम समूह) के एक-एक उग्रवादी शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... आरजी कर केस की बरसी पर प्रदर्शन को लेकर 2 भाजपा विधायकों पर केस, आरोप अधिकारियों के साथ मारपीट की आरजी कर रेप-मर्डर मामले पहली बरसी के मौके पर शनिवार को हुए नबन्ना अभियान के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हमले और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने 2 भाजपा विधायकों, एक पार्टी नेता और अन्य के खिलाफ 7 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, विधायक अशोक दिन्दा, अग्निमित्रा पॉल और पार्टी नेता कौस्तव बागची पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के काम में बाधा डाली, अधिकारियों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी, और ड्रोन फुटेज की जांच हो रही है। पीड़िता की मां के घायल होने की घटना की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एसएसकेएम में इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून सत्र का 16वां दिन-नया इनकम टैक्स बिल पेश होगा:बिहार SIR और वोटर धोखाधड़ी पर प्रदर्शन, विपक्ष चुनाव आयोग तक मार्च निकालेगा
    Next Article
    इंदिरा को 'दादी' कहने वाले मंत्री बोले- राहुल-प्रियंका 'बंटी-बबली':चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर बिहार चुनाव में हार के बहाने ढूंढ रही कांग्रेस

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment