Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

    20 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक को रविवार शाम 5:15 बजे डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की वजह से भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह इलाज पर अच्छी तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें... भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने कहा- हुमायूं का मकबरा के किसी हिस्से को नुकसान नहीं दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में 15 अगस्त की शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने कहा है कि इस घटना में मकबरे के किसी भी हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जहां दुर्घटना हुई वो जगह ASI के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। केरल पूर्ण डिजिटल साक्षरता हासिल करने वाला देश का पहला राज्य, 18 महीने में 21.87 लाख को ट्रेनिंग मिली केरल को पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्य का दर्जा मिलने वाला है। स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) के 'डिजी केरल' कार्यक्रम के तहत लगभग 21.87 लाख केरलवासियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 21 अगस्त को इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह अभियान सितंबर 2023 में शुरू किया गया था और 18 महीनों के भीतर, पूर्ण डिजिटल साक्षरता का लक्ष्य पूरा किया गया। शुरुआत में 65 साल तक के नागरिकों को लक्षित किया था, लेकिन अंततः 1,500 से अधिक नव साक्षर प्रतिभागी 90 साल से ज्यादा उम्र के थे। गुजरात के कच्छ में मटकी फोड़ते समय बिजली का खंभा 12 साल के बच्चे पर गिरा, मौत गुजरात के कच्छ जिले के चोबारी गांव में कृष्ण जन्मोत्सव में मटकी फोड़ते समय हादसा हो गया। एक बिजली का खंभा भीड़ के ऊपर गिर गया। खंभा की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। इस बारे में गांव की सरपंच वेला जेसा पटेल ने बताया कि कल शाम करीब 7.15 बजे गांव में मटकी फोड़ कार्यक्रम हो रहा था। मटकी वाली रस्सी का एक सिरा बिजली के खंभा से ही बंधा था। मटकी फोड़ने के दौरान रस्सी पर दबाव बढ़ने से खंभा गिर गया। बच्चा सीधे उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उत्तराखंड में चमोली में नंदा देवी लोकजात यात्रा शुरू, डोली कुरुद से कैलाश की ओर की रवाना हुई उत्तराखंड के चमोली में नंदा देवी की 'डोली' कुरूद से रवाना हुई। यह यात्रा कैलाश की ओर पवित्र नंदा लोकजात यात्रा की शुरुआत है। नंदा देवी सिद्धपीठ कुरुद के मुख्य पुजारी गंगा प्रसाद गौड़ कहते हैं, "जब शिव का विवाह हुआ, तो वे देवी भगवती देवी को अपने साथ कैलाश ले गए थे। इसलिए यह यात्रा इसी का प्रतीक है। जन्माष्टमी पर हुआ दही हांडी का आयोजन, मुंबई और ठाणे में 2 लोगों की मौत, 117 घायल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। 117 अन्य घायल हो गए। इसमें मशहूर हस्तियों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। ठाणे में, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और सुनील शेट्टी शनिवार को आयोजित इस उत्सव में शामिल हुए। रात 9 बजे तक मुंबई में उत्सव के दौरान 95 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। 76 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 19 अस्पताल में भर्ती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपराष्ट्रपति चुनाव- भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, मोदी, शाह-नड्डा मौजूद:NDA उम्मीदवार का ऐलान हो सकता है; 21 अगस्त को नॉमिनेशन करेंगे
    Next Article
    चरित्रहीन बताकर बेटे ने 2 बार किया मां का रेप:कमरे में बंद कर बुर्का उतारकर बेरहमी से पीटा, दिल्ली के हौज काजी की वारदात

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment