Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बुलंदशहर में सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत:कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, गर्भवती पत्नी को पति के मौत की खबर नहीं दी

    2 days ago

    2

    0

    यूपी के बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में मां बेटे सहित 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 2 श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है। बाकी सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मृतकों में 6 साल बच्चा, 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसा रविवार रात 2 बजे नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। श्रद्धालु कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली को डबल डेकर बना दिया था। ट्रॉली के बीच में लकड़ी लगाकर उसे दो हिस्सों में बांट दिया गया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बैठ सकें। मृतक विकास की गर्भवती पत्नी को हादसे के बारे में नहीं बताया गया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सभी शवों को पीएम के बाद गांव भेज दिया गया। योगमार्ग पर रफातपुर गांव के रहने वाले 5 लोगों का अंतिम संस्कार भी शाम को कर दिया गया। हादसे की 3 तस्वीरें... हादसे की सूचना मिलते ही डीएम श्रुति और SSP दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। SSP ने बताया- 10 घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल में और 23 को खुर्जा अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया। कंटेनर में धान की भूसी भरी थी। हाईवे से ट्रैक्टर को हटाकर यातायात फिर से चालू करा दिया गया है। घटना की सूचना पर प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना अस्पताल पहुंचे। डीएम-एसएसपी से घटना की जानकारी ली। मरने वाले सभी कासगंज के मृतकों की पहचान कासगंज निवासी ईपू बाबू (40) रामबेटी (65), चांदनी (12) धनीराम (40), मोक्षी (40) शिवांश (6), योगेश (50), लेखराज (40) और विनोद (45) के रूप में हुई है। घायल राजकुमार ने बताया- ट्रैक्टर बहुत धीरे-धीरे चल रहा था। हम लोग नींद में थे। बच्चे भी सब सो गए थे, तभी अचानक पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। इतनी जल्दी क्या हो गया, किसी को समझ में नहीं आया। बच्चे दर्द से चीख रहे थे। कुछ लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। जहां हादसा हुआ, वहां कोई मोड़ भी नहीं था। मृतक धनीराम के बेटे अर्जुन ने बताया कि हम चार बहन और दो भाई हैं। एक बहन की शादी हुई है। बाकी अभी किसी की नहीं हुई। हमारे पिता मजदूरी करने का काम करते थे। घर में मां हैं। पापा के भरोसे ही घर चलता था। हादसे में उनकी मौत हो गई। ट्रैक्टर पर दो गांव मिलकिनियां और रफातपुर के लोग सवार थे। होश आया तो देखा चीख पुकार मची थी दशरथ ने बताया कि मंदिर जाने के लिए गांव के लोगों ने चंदा इकट्‌ठा किया था। उसके बाद गांव से शाम 5:00 बजे निकले थे। मैं भी ट्रैक्टर में सवार था। हम लोग लगभग 100 किलोमीटर चले थे तभी हादसा हो गया। हम सभी लोग सो गए थे। ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। मैं उछल कर सड़क पर जा गिरा। मैं बेहोश हो गया। 5 मिनट बाद मुझे होश आया तो देखा चीख पुकार मची हुई थी। राहगीर अपनी गाड़ियां रोक कर लोगों को उठा रहे थे। 20 मिनट बाद पुलिस की टीम आई। उन्होंने सबको अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। लोग चंदा इकट्‌ठा कर गए थे ​​​​​मृतक योगेश के पिता राम प्रकाश ने बताया कि गांव से लोग हर साल जाहरवीर गोगाजी में दर्शन और जाप करने जाते हैं। इस साल भी गांव वालों ने जाने को कहा। ट्रैक्टर मालिक प्रमोद से लोगों ने दर्शन कराने के कहा। प्रमोद बोला- आप लोग डीजल के पैसे इकट्‌ठा कर लो फिर चलते हैं। ग्रामीणों ने जाने के लिए चंदा इकट्‌ठा किया। रफातपुर से 22 किमी दूर मिलकिनिया गांव है। वहां इस गांव के कुछ लोगों की रिश्तेदारी है। कहने पर उस गांव के भी कई लोग जाने को तैयार हो गए। कल शाम लोग गांव में इकट्‌ठा हुए। गांव के ही प्राचीन माता के मंदिर में पहले गोला चढ़ाकर पूजा अर्चना की। फिर गोगाजी के लिए रवाना हुए। इतने लोगों के एक साथ जाने से लगभग गांव खाली हो गया है। देर रात बुलंदशहर में हादसा हो गया। हादसे में मेरे बेटे की भी मौत हो गई है। रफातपुर गांव के 4 लोगों की मौत हुई है। मिलकिनिया के 5 लोगों की जान गई है। हादसे की खबर आने के बाद गांव में मातम छाया है। योगेश के भरोसे ही घर चलता था। गांव के विकास की भी जान गई है। उसकी पत्नी को बच्चा होने वाला है। अभी तक गांव के किसी ने भी उसे इस घटना के बारे में नहीं बताया है। बुलंदशहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों में से 5 लोगों का सोरों योगमार्ग के रफातपुर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। ----------------------------- सड़क हादसे से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- पटना में ट्रक-ऑटो में टक्कर, 9 की मौत:विधायक बोले-अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की गाड़ी ने उड़ाया; सड़क पर लाशों को पकड़कर रोते रहे लोग पटना में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट शनिवार सुबह शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ। ट्रक-ऑटो में हुई आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वालों में 8 महिलाएं और ऑटो ड्राइवर शामिल हैं। मृतकों में मां-बेटी भी है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की:झगड़े के बाद मुंह में विस्फोटक पाउडर भरा; बचने को मोबाइल ब्लास्ट का नाटक किया
    Next Article
    अटल पथ पर आगजनी-हंगामा, पुलिस पर पथराव:जान बचाकर भागे VVIP, स्कॉट कर निकाले गए: भाई-बहन की मौत पर पुलिस की जांच से नाराज

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment