Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी:60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान; टूरिस्ट को सावधानी बरतने की सलाह

    2 months ago

    11

    0

    हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को नदी नालों के आसपास, जहां पानी इकट्ठा होता हो और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जानो की सलाह दी गई है। प्रदेश में इन दिनों बड़ी संख्या में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ‌से टूरिस्ट गर्मी से बचने को पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। लिहाजा टूरिस्ट को पहाड़ों की सैर का प्लान मौसम को देखते हुए बनाना होगा। पहाड़ों पर पांच दिन बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर अगले पांच दिन मौसम खराब रहेगा। 31 मई से 1 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को चेतावनी दी गई है, जबकि सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में कल को लिए अलर्ट दिया गया है। 60 किमी/घंटा रफ्तार से चलेगा तूफान इस दौरान प्रदेश के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी कहर बरपा सकता है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 24 घंटे में बारिश से गिरा पारा वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री गिरा है। कई शहरों का पारा 24 घंटे में 8 डिग्री से भी ज्यादा गिरा है। कल्पा का तापमान 24 घंटे में 8.2 डिग्री गिरा कल्पा का तापमान 24 घंटे में 8.2 डिग्री गिरने के बाद 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा गया है। ताबो का तापमान 6 डिग्री गिरने के बाद 17.8 डिग्री, भुंतर का 6.3 डिग्री गिरने के बाद 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जींद में कारोबारी के घर NIA की रेड:दिल्ली ले गई टीम, लाहौरी सूट वाले के कहने पर अनजान अकाउंट में भेजे थे पैसे
    Next Article
    न्यू चंडीगढ़ में मुंबई ने गुजरात को हराया:20 रन से हारी GT; गिल को देखने आए फैंस मायूस होकर लौटे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment