Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल में जलती चिता डूबी, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद:हरियाणा में नदियां उफान पर, यूपी में गर्भवती महिला की नाव पर मौत

    3 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे रविवार को बिलासपुर जिले में जलती चिता ही डूब गई। चिता के पानी में बहने का खतरा देख तुरंत JCB मंगाई गई। जिसके बाद मलबा डालकर पानी के बहाव को दूसरी तरफ मोड़ा गया। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी और कुल्लू में रविवार को जगह-जगह बंद हो गया। मंडी जिले के बागी पराशर में भी फ्लैश फ्लड से नुकसान की सूचना है। चंबा में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई। मृतकों में पंजाब में होशियारपुर के निवासी स्वर्ण सिंह और हिमाचल प्रदेश के इंदौर के रहने वाले शेखर चंद्र शामिल हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बारिश की वजह से हरियाणा में नदियां उफान पर हैं। रविवार शाम 4 बजे हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 1 लाख 78 हजार 996 क्यूसेक तक पहुंच गया। हालांकि, शाम छह बजे जलस्तर घट गया। तब हथिनी कुंड बैराज पर नदी का जलस्तर 1 लाख 19 हजार क्यूसेक दर्ज हुआ। यूपी प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। रविवार को फर्रुखाबाद में अस्पताल जा रही गर्भवती महिला की नाव पर ही मौत हो गई। मड़इया गांव बाढ़ के पानी से घिरा है। फर्रुखाबाद में 100 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग को बंद कर दिया गया है। जमापुर गांव की सड़कों पर घुटनों तक पानी बह रहा है। पानी का बहाव नदियों जैसा है। इसमें गांव के लड़के तैरते हुए नजर आए। देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें... देशभर में बारिश का डेटा मैप से समझें... राज्यों में मौसम का हाल शहरों में बारिश का डेटा
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस का दावा- ज्योति ने कश्मीर डैम के वीडियो बनाए:यूट्यूबर को गिरफ्तारी की भनक लग गई थी, डेटा डिलीट किया; हिसार कोर्ट में आज पेशी
    Next Article
    मानसून सत्र का 18वां दिन:लोकसभा में शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा पर विशेष चर्चा; बिहार SIR पर हंगामे के आसार

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment