कुल्लू में बादल फटा, मंडी में फ्लैश फ्लड:मलाणा डैम क्षतिग्रस्त, 10 गाड़ियां दबी, घरों में घुसा मलबा; चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद
1 day ago

हिमाचल प्रदेश में सुबह 4 बजे के करीब कुल्लू के शालानाला में बादल फट गया। इससे कुल्लू और मंडी के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। टकोली सब्जी और टकोली फोरलेन पर फ्लड के बाद मलबा आ गया। वहीं मलाणा डैम भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कुल्लू व मंडी के अलग-अलग इलाकों में 10 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। कई घरों में अंदर मलबा भर गया है। शालानाल खड्ड में आई बाढ़ से एफकॉन कंपनी के ऑफिस और कॉलोनी की दीवार टूट गई। यहां पर कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान, स्थानीय लोगों के घरों को भी काफी नुकसान हुआ है। टकोली, पनारसा और नगवाई में 10 से अधिक गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी और कुल्लू में जगह-जगह बंद हो गई है। मंडी जिला के बागी पराशर में भी फ्लैश फ्लड से नुकसान की सूचना है। मौसम विभाग ने आज 5 जिले चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 261 लोगों की जान चली गई है। इनमें 35 लोगों की जान बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से गई है, जबकि 36 लोग लापता है। अब तक सरकारी व प्राइवेट संपत्ति को 2144 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
Click here to
Read more