Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    लुधियाना की महिला AAP विधायक का एक्सीडेंट:अमेरिका से आईं, दिल्ली से लौटते हुए इनोवा डिवाइडर से टकराई; हरियाणा से रेफर की गईं

    1 day ago

    1

    0

    पंजाब में लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का एक्सीडेंट हो गया। दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए। विधायक छीना के चेहरे पर काफी चोट आई हैं। उन्हें पहले कैथल के अस्पताल ले जाया गया, यहां उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राजिंद्रपाल कौर छीना 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी थीं। हादसे की तस्वीरें... 3 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुआ हादसा... BJP पर पैसे की पेशकश के आरोप लगाए थे 2024 में राजिंदरपाल कौर छीना उन 3 विधायकों में शामिल थीं, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें फोन कॉल के ज़रिए BJP में शामिल होने पर पैसे देने की पेशकश की गई। तब AAP ने आरोप लगाया था कि BJP ने पंजाब में फिर से ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है और अरविंद केजरीवाल की पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। AAP ने वह नंबर भी जारी किया था, जिससे विधायकों को कॉल आई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल-सिसोदिया की ED का केस रद्द करने की मांग:शराब घोटाले से जुड़ा मामला, 12 नवंबर तक सुनवाई टली
    Next Article
    प्रियंका गांधी निजी दौरे पर शिमला पहुंची:चंडीगढ़ से वाया रोड आईं; 4-5 दिन रुकेंगी; पुलिस ने छराबड़ा में बढ़ाई सुरक्षा

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment