मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 2 की मौत:3 की हालत गंभीर, फैक्ट्री की छत उड़ी; 1 किलोमीटर दूर तक बिखरे सिलेंडर के टुकड़े
3 hours ago

पंजाब में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मची हुई है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और फैक्ट्री की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल ब्लास्ट की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह ऑक्सीजन प्लांट था। पता चला है कि यहां सिलेंडर लोड किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान करीब 5 लोग चपेट में आए। इसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। DSP हरसिमरन बल ने मौतों की पुष्टि की। मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस मौके पर पहुंच गए हैं। वह अब सारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं, प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। ब्लास्ट कैसे हुआ है, इसकी स्थिति साफ नहीं हुई है। मौके के PHOTOS... अस्पतालों में होती थी ऑक्सीजन की सप्लाई
मौके पर मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी और एसडीएम दमनप्रीत कौर पहुंच गई हैं। साथ ही अब सारे सिलेंडर को हटाने का काम चल रहा है। यह धमाका इतना खतरनाक था कि मारे गए लोगों के चिथड़े तक उड़ गए। जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वह हाईटेक इंडस्ट्री के नाम से चल रही है। पता चला है कि यह फैक्ट्री बहुत पुरानी है। ट्राइसिटी के सारे सरकारी और निजी अस्पतालों को यहीं से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे जाते हैं। एक किमी दूर मिले सिलेंडर के टुकड़े
मृतकों के परिजनों कहना है ड्यूटी छह बजे तक होती है, लेकिन ये लोग ओवर टाइम लगा रह थे। लोगों का कहना है कि कंपनी करीब 30 साल से यहां चल रही है। लोगों ने बताया कि धमाका इतना बड़ा था कि कंपनी से एक किलोमीटर दूर कंबाला गांव में सिलेंडर के टुकड़े मिले हैं। इसके बाद गांवों के लोग भी वहां पर पहुंच गए है। वहीं, मृतकों के परिजन पहुंच गए हैं। सारे एरिया को खाली करवा दिया गया है। घायलों को सिविल अस्पताल भेजा
जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि औद्योगिक क्षेत्र, फेज 9 स्थित ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट हुआ है। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम, पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए फेज 6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट के बाद के वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
Click here to
Read more