मानेसर निगम में राव नरबीर के करीबी जीते:2 पदों पर निर्विरोध चुने गए; राव इंद्रजीत समर्थक मेयर और 8 पार्षद वोटिंग में नहीं पहुंचे
1 day ago

हरियाणा में गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम में मेयर पद पर चुनाव हारने के बाद BJP को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। दोनों पदों पर मंत्री राव नरबीर सिंह के करीबी भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं। जिसमें वार्ड 12 के निर्दलीय पार्षद प्रवीण यादव सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड-2 से रीमा दीपक चौहान डिप्टी मेयर बन गई हैं। रीमा चौहान पहली बार पार्षद बनी हैं। नरबीर के विरोधी माने जाते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की समर्थक मानी जाती मेयर इंद्रजीत यादव और उनके 8 समर्थक पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। मेयर ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र भेजकर तबीयत खराब होने का हवाला दिया था। जीत के बाद क्या बोले मंत्री राव नरबीर... इकलौती नगर निगम हारी थी भाजपा
इस साल हरियाणा में हुए 10 नगर निगम चुनावों में से मानेसर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। यहां से निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत कौर मेयर चुनी गई थीं। वह खुद को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का करीबी बताती हैं। उनकी कैबिनेट मंत्री राव नरबीर से सियासी खींचतान चल रही है। भाजपा दोनों पदों पर काबिज होना चाहती थी, इसलिए पार्टी ने पाला बदलने के डर से 12 पार्षदों को नेपाल भेज दिया था। चुनाव से पहले सोमवार रात को सभी पार्षद गुरुग्राम पहुंचे। सभी पार्षद पार्टी के भरोसेमंद नेता देवेंद्र सिंह शिकोहपुर के साथ भेजे गए थे। चुनाव के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more