मनीषा की मौत पर विधानसभा में हंगामा:कांग्रेसियों की वेल में नारेबाजी, कार्यवाही रोकी, 6 बार सदन स्थगित; कांग्रेस का प्रस्ताव मंजूर
17 hours ago

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने काम रोको प्रस्ताव को लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायक हाथों में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के पोस्टर लेकर वेल तक पहुंच गए। कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी। इस कारण स्पीकर हरविंद्र कल्याण को 6 बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हंगामे को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन के बीच में ही सर्वदलीय बैठक की। इसके बाद सदन में कांग्रेस का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सदन में प्रस्ताव पेश किया। इस पर स्पीकर ने कहा कि 26 अगस्त को इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इससे पहले, दोपहर 2 बजे विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद अहमदाबाद हादसे पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। सत्र से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक हुई। बैठक में 27 अगस्त तक सेशन चलाने का फैसला लिया गया। 23 और 24 अगस्त को छुट्टी रहेगी। विधानसभा कार्यवाही से जुड़े बड़े अपडेट्स... सत्र की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more