Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केरल में समय से पहले पहुंचा मानसून; शुभमन बने टेस्ट के 5वें युवा कप्तान; PAK राष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर हमला

    2 months ago

    12

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर क्रिकेट जगत से जुड़ी रही। शुभमन टेस्ट के 5वें युवा कप्तान बने हैं। दूसरी बड़ी खबर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान को लेकर रही। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिनका सिंदूर छीना गया, उनमें वीरांगना का भाव नहीं था। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. केरल में समय से 8 दिन पहले पहुंचा मानसून, यह 16 साल में सबसे जल्दी केरल में मानसून तय समय से 8 दिन पहले पहुंच गया। 16 साल में पहली बार इतनी जल्दी मानसून आया है। इससे पहले 2009 में यह 9 दिन पहले पहुंचा था। चार दिन से 40-50 किमी दूर अटका मानसून शुक्रवार की शाम आगे बढ़ा। एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में, जबकि 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है। 8 जुलाई से पहले पूरे देश को कवर कर लेगा: आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मानसून की शुरुआत की तारीख और सीजन के दौरान कुल बारिश के बीच कोई संबंध नहीं है। इसके जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों को भी उसी तरह कवर करेगा। पढ़ें पूरी खबर... 2. पहलगाम पीड़ितों पर BJP सांसद जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- जिनका सिंदूर छीना गया, उनमें वीरांगना का भाव नहीं था पहलगाम आतंकी हमले पर अब हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 ‌‌लोग गोली का शिकार बने। भाजपा सांसद ने कहा कि पर्यटक अगर प्रधानमंत्री की योजना अग्निवीर के तहत ट्रेनिंग लेते और सामना करते तो इतनी मौतें नहीं होतीं। BJP नेता जांगड़ा ने कहा;- अगर यात्रियों के हाथ में लाठी, डंडा कुछ भी होता और वे चारों तरफ से आतंकवादियों की तरफ दौड़ते, तो मैं दावा करता हूं कि शायद 5 या 6 लोगों की ही जान जाती, लेकिन तीनों आतंकवादी भी मारे जाते। ऑपरेशन सिंदूर पर 3 और नेताओं के विवादित बयान... 11 मई: मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया। शाह ने कहा- 'उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी। 15 मई: यूपी के मुरादाबाद में सपा नेता रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कहा था- व्योमिका हरियाणा की जाटव हैं..., *** हैं। लेकिन भाजपा ने उन्हें राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के MP के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को गाली दी। 16 मई: MP के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवड़ा ने जबलपुर में कहा, 'प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे...और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक...उनके चरणों में नतमस्तक है।' पढ़ें पूरी खबर... 3. 25 साल के शुभमन बने टेस्ट के 5वें युवा कप्तान, पंत होंगे उप-कप्तान बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बनाए गए। वहीं, ऋषभ पंत उप-कप्तान चुने गए हैं। BCCI ने मुंबई में हुई मीटिंग में इसका ऐलान किया। साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा भी हुई। 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में भारत को 5 टेस्ट खेलने हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टीम में साई सुदर्शन और करुण नायर को जगह मिली है। वहीं शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। गिल टेस्ट में 5वें सबसे युवा भारतीय कप्तान: 25 साल और 258 दिन की उम्र में गिल टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले पांचवें सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले मंसूर अली खान पटौदी (21 साल, 77 दिन), सचिन तेंदुलकर (23 साल, 169 दिन), कपिल देव (24 साल, 48 दिन) और रवि शास्त्री (25 साल, 229 दिन) हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4. PF पर 8.25% ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की मंजूरी, 7 करोड़ कर्मचारियों को ट्रांसफर होगी ब्याज की रकम वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF अकाउंट में जमा राशि पर 8.25% ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने EPFO को इसके लिए मंजूरी दे दी। अब देश के 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के PF अकाउंट में ब्याज की रकम ट्रांसफर की जाएगी। इससे पहले EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने 28 फरवरी को मीटिंग में 8.25% ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया था। जो पिछले वित्त वर्ष में दी गई दर के बराबर है। 1 लाख पर 8,250 रुपए ब्याज मिलेगा: 8.25% ब्याज दर के हिसाब से अगर आपके EPF अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो इस पर साल में 8,250 रुपए का ब्याज मिलेगा। वहीं PF अकाउंट में 1 अप्रैल 2024 तक (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ओपनिंग बैलेंस) कुल 5 लाख रुपए जमा हैं। ऐसे में आपको 8.25% की ब्याज दर के हिसाब से 5 लाख पर 41,250 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर... 5. दावा- एपल भारत में ही बनाएगी आईफोन, कंपनी अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में नहीं आएगी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के बाद भी एपल भारत में ही आईफोन बनाएगी। CNN की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में आईफोन के प्रोडक्शन से कंपनी को काफी फायदा होगा। इसीलिए कंपनी किसी राजनीतिक दबाव में कोई फैसला नहीं लेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भारत में मौजूद टैलेंट और यहां बिजनेस के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर ज्यादा फोकस कर रही है। ट्रम्प ने 10 दिन में दूसरी बार धमकी दी: ट्रम्प ने शुक्रवार को एपल को धमकी दी थी कि आईफोन भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में बनने चाहिए। वरना कपंनी पर 25% टैरिफ लगेगा। इससे पहले उन्होंने 15 मई को भी कहा था कि एपल को अब अमेरिका में प्रोडक्शन बढ़ाना होगा। मैं नहीं चाहता कि कपंनी भारत में प्रोडक्शन करे। पढ़ें पूरी खबर... 6. सिंधु नदी परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ, PAK राष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर हमला पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी और सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर शुक्रवार को भीड़ ने हमला कर दिया। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। पुलिस के मुताबिक, आसिफा कराची से नवाबशाह जा रही थीं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोका और विवादित नहर परियोजना और कॉर्पोरेट खेती के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उनकी गाड़ी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया। इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। चार दिन पहले गृहमंत्री का घर जलाया था: पाकिस्तान सरकार सिंधु नदी पर नहर बनाने की प्लानिंग कर रही है। इससे स्थानीय लोग नाराज हैं। इससे पहले मंगलवार को सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर का घर जला दिया था। पढ़ें पूरी खबर... 7. गुजरात बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, कच्छ से जासूस भी अरेस्ट भारतीय सीमा में घुस रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया। घटना 23 मई की रात की है। शनिवार सुबह सिक्योरिटी फोर्स ने इसकी जानकारी दी। BSF ने बताया, गुजरात के बनासकांठा जिले में जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को इंटरनेशनल बॉर्डर पार करते देखा। उसे रुकने के लिए कहा गया, जब वह नहीं रुका तो गोली चलानी पड़ी। जासूस संवेदनशील तस्वीरें PAK भेजी थीं: गुजरात ATS ने कच्छ से एक पाकिस्तानी जासूस सहदेव सिंह गोहिल को भी अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने कच्छ सीमा के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थीं। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में हैं... 😲 खबर हटके... अब्राहम लिंकन के दस्ताने ₹12.94 करोड़ में नीलाम हुए, खून से सने थे अब्राहम लिंकन के खून से सने दस्ताने 12.94 करोड़ रुपए में नीलाम हुए। ये दस्ताने उनकी हत्या के समय जेब में थे। शिकागो में हुई इस नीलामी में लिंकन से जुड़ी 144 चीजें रखी गई थीं, जिनमें से 136 बिकीं और 64 करोड़ रुपए जुटाए गए। नीलामी में बिकी अन्य चीजों में रूमाल, वांटेड पोस्टर और लिंकन की लिखावट शामिल थी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि वालों का फाइनेंस से संबंधित रुका काम पूरा हो सकता है। कन्या और कुंभ राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा में हाई सिक्योरिटी:60km के रूट पर 35 हजार जवान, 4 हजार कैमरे लगाए; 4 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया
    Next Article
    देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 मौतें:27 नए केस मिले, एक्टिव मरीज 363 हुए; स्वास्थ्य मंत्रालय ने बैठक की

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment