Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मंत्री ने पेटवाड़ को कहा- नए-नए विधायक बने हो:अरोड़ा बोले- CM आवास के रास्ते में 500 गड्‌ढे; गौतम ने कहा- शादी का कानून लाएं

    13 hours ago

    2

    0

    हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल की कार्यवाही हुई। फिलहाल सदन लंच के लिए ढाई बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। शून्यकाल की शुरुआत में पूर्व सीएम बंसीलाल को याद किया गया। इस दौरान गोरखपुर में बन रहे परमाणु संयत्र का नाम बंसीलाल के नाम पर रखने की मांग की गई। प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सवाल उठाए तो मंत्री विपुल गोयल ने उन्हें कहा कि अभी नए-नए विधायक बने हो। शून्यकाल में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में CM आवास को जाने वाली सड़क पर 500 गड्‌ढ़े हैं। वहीं भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने लड़के-लड़कियों की शादी को लेकर सरकार से कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शादी करने के लिए दोनों के माता-पिता की अनुमति जरूरी होनी चाहिए। उधर, आज सदन में भिवानी की लेडी टीचर मनीषा और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। 22 अगस्त में कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया था। तब स्पीकर को 6 बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। तीसरे दिन की कार्यवाही के बड़े अपडेट्स पढ़िए... अशोक अरोड़ा बोले- CM आवास के रास्ते में 500 गड्‌ढे थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने शून्यकाल में खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "मुझे बड़ा दुख है कि हमारा जिले का CM सिटी होने के बाद भी ये हाल है। मुख्यमंत्री आवास तक जो रास्ता जाता है, उन सड़कों में करीब 500 गड्‌ढे हैं। अब जो सड़कें बनी हैं, वह भी टूट गई हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।" अरोड़ा ने कहा कि गांधी नगर एरिया में एक बस्ती है, यहां पर 2500 से अधिक मकान हैं, इन्हें मालिकाना हक दिया जाए। सरकार ने जो कौशल रोजगार में जॉब गारंटी की घोषणा की है, उनमें यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को भी राहत दी जाए। गौतम बोले- शादी का कानून लाए सरकार सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने समय कम होने पर स्पीकर पर तंज किया। उन्होंने कहा कि जब सदस्यों में लड़ाई होती है तो आप पूरा आनंद लेते हो। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताई। कल्याण ने कहा कि आप चेयर को ऐसा नहीं कह सकते हैं। मैं अपना काम कर रहा हूं। आपको जो भी कहना है कि वह आप लिखित में दीजिए। गौतम ने यह भी कहा कि आजकल हर घर में एक बड़ी समस्या है कि लड़के-लड़कियां घर से भागकर शादी कर लेते हैं। सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे शादी करने के लिए दोनों को अपने माता-पिता की अनुमति लेनी जरूरी हो। पेटवाड़ से मंत्री गोयल बोले- नए-नए विधायक बने हो प्रश्नकाल में कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने राशन कार्ड काटे जाने का मुद्दा उठाया। इस कारण सदन में हंगामा होने लगा। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा सर्वे के आधार पर नाम काटे गए। नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पोर्टल पर सवाल खड़े करते हुए किसानों के मुआवजे के बारे में पूछा। इस पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा, 'सब काम प्रोसेस से ही होता है। अभी नए-नए विधायक बने हो।' कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबानी के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू रिहैबिलिटेशन सेंटर वनतारा की जांच होगी:सुप्रीम कोर्ट ने SIT बनाई, हथिनी की शिफ्टिंग से शुरू हुआ था विवाद
    Next Article
    शिवकुमार बोले- मैंने भाजपा की टांग खींचने की कोशिश की:मैं जन्मजात कांग्रेसी, कांग्रेसी ही मरूंगा; कर्नाटक उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा में RSS वंदना गाई थी

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment