मोदी बोले- लालटेन राज में बिहार लाल आतंक से जकड़ा:RJD लोगों को वोट बैंक समझती है, कांग्रेस को बिहारियों से नफरत
12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।' 'राजद और उनके साथी बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं। उनके सुख दुख मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं है।' PM ने बेगूसराय में बने एशिया के दूसरे सबसे चौड़े 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बक्सर थर्मल पावर प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा- हमने आपके लिए काम किया है, भूलिएगा नहीं। मंच पर RJD के 2 विधायक भी मौजूद हैं। रजौली से विधायक प्रकाश वीर और नवादा से RJD विधायक विभा देवी PM के कार्यक्रम में हैं। विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव हाल में ही रेप केस में हाईकोर्ट से बरी होकर जेल से बाहर निकले हैं। निचली अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इससे पहले PM खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। 2025 में PM मोदी का ये छठा दौरा है। PM के कार्यक्रम की 2 तस्वीरें... बेगूसराय के गंगा पुल से ‘जुड़ेंगी’ 33 सीटें:12,431 करोड़ के प्रोजेक्ट से मगध-मिथिलांचल साधेंगे, इस साल 6वीं बार बिहार में मोदी PM मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more