Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मथुरा में एक साथ 6 मकान ढहे, 3 की मौत:10 घंटे से चल रहा रेस्क्यू; JCB से मिट्टी खोद रहे थे, तभी हादसा हुआ

    1 month ago

    11

    0

    मथुरा के गोविंद नगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ 6 मकान अचानक से भरभराकर गिर गए। हादसे के बाद 4 लोगों को मलबे से निकाला गया। इनमें से 3 की मौत हो गई। जबकि एक का इलाज चल रहा है। SDRF, NDRF, नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीम करीब 10 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चल सकता है। मलबे में फंसे होने की किसी की पुख्ता जानकारी नहीं है। एहतियातन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों की पहचान तोताराम (38), दो सगी बहनें यशोदा (6) और काव्या (3) के तौर पर हुई है। लोगों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो ऐसा लगा कि भूकम्प आ गया हो। लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। सभी 6 मकान जो ढहे हैं, वो मिट्‌टी के टीले पर बने हुए थे। लोगों ने बताया कि यहां बाड़े (खुली भूमि) में JCB से खुदाई चल रही थी। तभी अचानक मिट्‌टी धसकी और एक के बाद एक सभी मकान मलबे में तब्दील हो गए। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए... हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी साइप्रस दौरे पर:राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया; PM भारतीय समुदाय से मिले, भारत माता की जय के नारे लगाए
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था गाजियाबाद से रवाना; इसमें 39 तीर्थयात्री

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment