Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पौंग डैम का जलस्तर डेंजर लेवल पार, फ्लड गेट खोले:बाढ़ का अलर्ट, 3 लोगों की मौत, 4 लापता, सिंचाई मंत्री बोले-बांध नहीं संभाल पा रहे पानी

    20 hours ago

    1

    0

    पंजाब में डैमों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण 7 जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं। वीरवार दोपहर ढाई बजे पौंग डैम के फ्लड गेट खोल दिए गए। सुबह से ही पौंग डैम में पानी डेंजर लेवल 390 फीट को क्रास कर 1396 फीट तक पहुंच गया था। प्रशासन ने लोगों को दरिया से दूर रहने का अलर्ट जारी किया है। फिरोजपुर पहुंचे सिंचाई मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पीछे से इतना पानी आ रहा है, जितना पहले कभी नहीं आया। 1988 और 2023 के मुकाबले पानी अधिक है। पानी का फ्लो इतना ज्यादा है कि डैम इसे संभाल नहीं पा रहे, जिससे स्थिति को काबू करना मुश्किल हो रहा है। बाढ़ में मदद के हाथ आगे बढ़ाते हुए हरियाणा CM नायब सैनी ने पंजाब CM भगवंत मान को मदद के लिए लेटर लिखा है। उधर, बाढ़ के हालातों से जूझ रहे पंजाब के माधोपुर में 2 और गुरदासपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पठानकोट में गुर्जर परिवार के 4 लोग लापता है। सबसे खराब हालात पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में हैं। यहां के करीब 150 से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं। कई इलाकों में 5 से 7 फुट तक पानी है। फिरोजपुर में 2000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर राहत कैंपों में पहुंचाया गया। सेना, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियां राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बाढ़ प्रभावित एरिया में जमीन और पानी में चलने वाले वाहनों को उतारा गया है। अमृतसर के अजनाला में बाढ़ प्रभावित गांवों की गिनती 15 से बढ़कर 25 हो गई है। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रावी का जलस्तर लगातार बढ़ने से अमृतसर के कुछ गांव खाली कराए गए हैं। हिमाचल और जम्मू में हुई बारिश के कारण तलवाड़ा पौंग बांध का जलस्तर सुबह ही खतरे के निशान 1390 फीट से बढ़कर 1396 फीट तक पहुंच गया था। इसे देखते हुए बीबीएमबी ने दोपहर को फ्लड गेट खोलने का फैसला लिया। पठानकोट के रणजीत सागर बांध का जलस्तर भी खतरे के निशान 527 फीट के करीब पहुंच चुका है। हालांकि, अभी ये खतरे के निशान से नीचे है, फिर भी इसके 4 गेट खोले गए हैं। बुधवार को रावी नदी पर बने माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूट गया था। वहीं, पानी भरने के कारण पठानकोट-जम्मू हाईवे पर भी यातायात बाधित है। बाढ़ के PHOTOS... मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    निक्की जब जलकर मरी, घर में CCTV बंद थे:7 दिन में 5 VIDEO सामने आए, सभी में अलग-अलग दावे
    Next Article
    नर्मदा नदी में इतना प्लास्टिक कि मछलियों में पहुंच रहा:वडोदरा की MS यूनिवर्सिटी की रिसर्च में हुआ खुलासा, दो किस्म की फिशेज में मिले माइक्रोप्लास्टिक

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment