पंजाब CM को हत्या की धमकी:आतंकी बोला-15 अगस्त को निशाने पर रहोगे; मंदिर समेत 3 जगह खालिस्तानी नारे लिखवाने का दावा
2 days ago

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हत्या की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि इस बार 15 अगस्त पर फरीदकोट में भगवंत मान निशाने पर रहोगे। हम मान के झंडा फहराने का विरोध करते हैं। पन्नू ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर भी लोगों को भड़काने की कोशिश की। पन्नू ने वीडियो में यह भी दावा किया कि अमृतसर में बस स्टैंड के पास मंदिर, कोर्ट परिसर और खालसा कॉलेज की दीवारों पर 'खालिस्तानी, SFJ रेफरेंडम और भगवंत मान मुर्दाबाद' के नारे लिखवाए हैं। वीडियो में आतंकी पन्नू ने ये दावे किए.... गणतंत्र दिवस से पहले भी दी थी धमकी
आतंकी पन्नू ने इसी साल गणतंत्र दिवस से पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी थी। तब भी पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा था- 'मुख्यमंत्री की बुलेटप्रूफ सुरक्षा उन्हें शारीरिक नुकसान से बचा सकती है, लेकिन 'राजनीतिक मौत' से नहीं।' 26 जनवरी को भगवंत मान को फरीदकोट में झंडा फहराना था। हालांकि पन्नू की धमकी के बाद अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ और उन्होंने पटियाला में झंडा फहराया। तब पुलिस ने कहा था कि CM के व्यस्त शेड्यूल के कारण कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया।
Click here to
Read more