Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब के 6 जिलों में बाढ़, सतलुज-रावी उफान पर:4 में बारिश का अलर्ट, पठानकोट-तरनतारन-फाजिल्का में राहत-बचाव जारी; पौंग डैम का जलस्तर खतरे से ऊपर

    18 hours ago

    1

    0

    पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल से लगे 4 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज और सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में हल्की या सामान्य बारिश होगी। पहाड़ों में हुई बारिश से पंजाब में मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब को प्रभावित करने वाले सभी डैम खतरे के करीब पहुंच गए हैं, जबकि पौंग डैम में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पौंग डैम का जलस्तर 1382.8 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1380 फीट से ऊपर है। इस डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, भाखड़ा डैम में जलस्तर 1663.34 फीट हो गया है, जो खतरे के निशान 1680 फीट से थोड़ा कम है। रणजीत सागर डैम की बात करें तो यहां वाटर लेवल 1712.7 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1730 फीट से थोड़ा नीचे हैं। वहीं, सुखना लेक के गेट भी खोले गए हैं, जिससे घग्गर में पानी के बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। इसका प्रभाव पटियाला में देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पठानकोट की कई चौकियां और सीमा क्षेत्र पानी में डूब चुके हैं। पठानकोट के कुछ गांवों में पानी 2 से 3 फीट तक बढ़ गया है। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण ब्यास अपने रौद्र रूप में है। होशियारपुर, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और तरनतारन बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं सतलुज के कारण फाजिल्का में मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। तरनतारन में हरिके हैड्स में जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी भर चुका है। सुल्तानपुर लोधी में खालसा एड ने संभाली कमान सुल्तानपुर लोधी में हालात खराब हो रहे हैं। जिसके बाद खालसा एड ने मदद के लिए कमान संभाली है। खालसा एड की तरफ से गांवों में फंसे जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, गांव वालों के लिए खाने व शेल्टर का भी इंतजाम किया जा रहा है। पठानकोट-जम्मू कश्मीर ट्रेन रूट प्रभावित जम्मू कश्मीर में बारिश व बादल फटने के बाद जम्मू-कश्मीर का पंजाब से ट्रेन व सड़क रूट प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। वहीं आज भी कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेलवे ने चेतावनी जारी की है कि ट्रेनों पर सफर से पहले हेल्पलाइन पर ट्रेन की स्थिति का पता करें। पंजाब में कल भी बारिश के आसार पंजाब में कल, मंगलवार, भी बारिश के आसार बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में तेज व सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है। मंगलवार पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार से पंजाब में दोबारा से हालात सामान्य रहेंगे। 72 घंटों तक हालात सामान्य रहने के बाद 23 अगस्त से दोबारा से राज्य में मानसून सक्रिय होगा और बारिश के आसार बनेंगे। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे और बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे और बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे और बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे और बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में दो कारें टकराने से 8 लोग जिंदा जले:सुरेंद्रनगर हाईवे पर हुआ हादसा, मरने वालों में 10 महीने की बच्ची भी शामिल
    Next Article
    Kuwait introduces new tinting rule for cars: What drivers need to know before hitting the road

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment