Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब की अमरीन की मंत्री विक्रमादित्य से होगी शादी, PHOTOS:साइकोलॉजी में PhD; हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ीं, अब हिमाचल की बुशहर रियासत की रानी बनेंगी

    18 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और बुशहर राजपरिवार के वारिस विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वह चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमरीन कौर के साथ सात फेरे लेंगे। उनकी शादी आगामी 22 सितंबर 2025 को होगी। विवाह समारोह चंडीगढ़ स्थित अमरीन के निवास हाउस नंबर- 38, सेक्टर- 2 में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे शादी की रस्में होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे लंच का कार्यक्रम होगा। बाकायदा, शादी का कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में सभी लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर कौन हैं अमरीन कौर, जो बुशहर रियासत की रानी बनने जा रहीं हैं। तो बता दें कि अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अमरीन ने साइकोलॉजी में पीएचडी कर रखी है। इससे पहले उन्होंने इंग्लिश और मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री की। वे हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 निवासी सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। सरदार जोतिंदर सिंह सेखों हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं और माता ओपिंद्र कौर सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। अब देखें अमरीन कौर के 10 PHOTOS... विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी, पहली पत्नी थी राजस्थान की राजकुमारी... छह साल पहले हुई थी शादी, दो महीने पहले तलाक विक्रमादित्य ने पहली शादी सुदर्शना के साथ 8 मार्च 2019 जो जयपुर में हुई थी। सुदर्शना चूंडावत राजस्थान के राजसमंद की आमेट रियासत से संबंध रखती हैं। दोनों की शादी जयपुर में शाही अंदाज में हुई थी। शादी के बाद सुदर्शना करीब डेढ़-दो साल काफी समय तक विक्रमादित्य सिंह के साथ रहीं। इसके बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। साल 2021 में सुदर्शना ने विक्रमादित्य सिंह पर चंडीगढ़ की एक युवती से संबंध रखने के भी आरोप लगाए। मनमुटाव बढ़ने के बाद वह अपने माता-पिता के पास जयपुर लौट गईं। अक्टूबर 2022 में उदयपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा एक्ट के तहत सुदर्शना ने केस किया। दो महीने पहले ही कोर्ट से दोनों का तलाक हुआ। सास, ननद और ननदोई पर भी लगाए थे गंभीर आरोप सुदर्शना ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके ससुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौत के बाद पति विक्रमादित्य सिंह उन्हें प्रताड़ित करने लगे। और इस दौरान उनकी सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता और ननदोई अंगद सिंह भी विक्रमादित्य का साथ देते थे। सुदर्शना के इन आरोपों के बाद विक्रमादित्य सिंह ने उनके खिलाफ दायर याचिका को निरस्त करने की एप्लिकेशन दी थी। राजस्थान के उदयपुर की फैमिली कोर्ट ने दो साल पहले अंतरिम आदेश पारित किए करते हुए विक्रमादित्य सिंह को हर महीने 4 लाख रुपए सुदर्शना को देने के आदेश दिए थे। लेकिन केस चलता रहा। जिसके बाद इसी साल दोनों अलग हो गए। --------------------------- विक्रमादित्य सिंह से जुड़ी ये खबर पढ़े... हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर शादी करेंगे:पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर के साथ 7 फेरे लेंगे; राजस्थान की राजकुमारी से हो चुका तलाक हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका विवाह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगा। विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की अमरीन कौर से तय हुई है। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं और वह छह बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी ने शुभांशु का इंटरव्यू लिया:पूछा- आपको जो होमवर्क दिया था, उसका क्या हुआ; एस्ट्रोनॉट हंसते बोले- प्रोग्रेस है
    Next Article
    ऑर्डर मिलते ही लेपर्ड-टाइगर को मार देते हैं गोली:5 से 10 लाख में खाल से मूंछ तक का सौदा, भास्कर के कैमरे पर खूंखार शिकारी

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment