Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पुणे में बादल फटा, 200 घरों में पानी घुसा:केरल में तेज बारिश जारी, 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज में छुट्टी; आज भारत फोरकास्ट सिस्टम की लॉन्चिंग

    2 months ago

    11

    0

    देश के 5 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। 24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर करने बाद 25 मई को पूरा गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से को कवर किया है। रविवार को महाराष्ट्र में 35 साल बाद तय समय से पहले मानसून पहुंचा। राज्य में मानसून अमूमन 5 जून के आसपास एंट्री करता था। इस बार 10 दिन पहले पहुंचा। इसके पहले 1990 में 20 मई को पहुंचा था। मानसूनी बारिश पश्चिमी महाराष्ट्र में शुरू हुई है। रविवार को पुणे जिले में भयंकर बारिश हुई। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फटने जैसी घटना घटी। इसके कारण कई सारे नदी-नाले अचानक उफान पर आ गए। कई गाड़ियां बह गई, ट्रैक्टर भी पानी में डूब गया। पुणे के बारामती और इंदापुर में बाढ़ सी स्थिति बनी। यहां NDRF की 2 टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात की गई हैं। जिले के बारामती में 83.6mm बारिश हुई, जबकि इंदापुर 35.7mm बारिश दर्ज की गई। इंदापुर के 70 गांवों और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया था। केरल में भारी बारिश जारी है। त्रिशूर में चलती ट्रेन पर पेड़ गिर गया। कोझिकोड में स्कूटर चलाते समय एक व्यक्ति पर पेड़ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। कोडंचेरी में भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। उत्तरी पलक्कड़ जिले में 40 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 4 पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। वायनाड के पदिनजरथरा में कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। NDRF की 28 सदस्यीय टीम वायनाड पहुंची है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले 4 दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट है। भारत फोरकास्ट सिस्टम की लॉन्चिंग भारत सरकार आज एडवांस भारत फोरकास्ट सिस्टम (BFS) लॉन्च करेगी। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इसे देश को सौंपेंगे। यह सिस्टम आपदा प्रबंधन, खेती, जल प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा में पंचायत स्तर तक मदद करेगी। BFS सिस्टम मौसम के बारे में पहले से कहीं ज्यादा सटीक और छोटी से छोटी जानकारी देगा। पुणे के इंडियन इंडियन इंस्टिट्यूट और ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजिकल (IITM) ने इसे तैयार किया है। BFS सिस्टम 6 KM के रिजोल्यूशन पर मौसम का अनुमान लगाएगा, जो दुनिया में सबसे बेहतर है। इससे छोटी-छोटी मौसम घटनाओं जैसे बारिश, तूफान का पहले से ज्यादा सटीक पता लगाया जा सकेगा। मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के सेक्रेटरी एम रविचंद्रन ने बताया कि अब मौसम का पूर्वानुमान पहले से ज्यादा स्थानीय और सटीक होगा। उन्होंने बताया कि पहले सुपरकम्प्यूटर प्रत्यूष का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब नए सुपरकम्प्यूटर अर्का का उपयोग किया जाएगा। प्रत्यूष को मौसम मॉडल चलाने में 10 घंटे लगते थे, वहीं अर्का सिर्फ 4 घंटे में काम पूरा कर देता है। यह सिस्टम 40 डॉपलर रडार से डेटा लेती है और भविष्य में 100 रडार के साथ और बेहतर होगी। इससे 2 घंटे के स्थानीय पूर्वानुमान संभव होंगे। राज्यों से मौसम का हाल... बिहार: 38 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, राज्य में समय से पहले होगी मानसून की एंट्री मौसम विभाग ने आज बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग की ओर से दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। गया, नवादा सहित 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में 40KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: आज से 4 दिनों तक बारिश, प्रदेश का तापमान 6.9 डिग्री गिरा, सामान्य से 7.6 नीचे पहुंचा पारा हरियाणा में आगामी चार दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बरसात होगी, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली रहेगी। प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    थरूर बोले-पाकिस्तान ने क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म किया तो सजा जरूर देंगे:कोई वहां से आए और हमारे लोगों को मार दे, इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में 18 बीजेपी विधायकों का निलंबन रद्द: 21 मार्च को 6 महीने के लिए सस्पेंड हुए थे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment