पत्थर गिरने से दिल्ली के 2 श्रद्धालुओं की मौत:जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण मंदिर जा रहे थे; डैम का पानी छोड़ने से मकान ढहा
1 day ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जान और माल दोनों को नुकसान पहुंचा रही है। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने किन्नौर के जूलाकंडा कृष्ण मंदिर जा रहे दिल्ली के 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पैदल मंदिर जाते समय इन दोनों पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। मृतकों की पहचान दिल्ली में रामा बिहार की गली नंबर-4 के निवासी 27 वर्षीय प्रशील बागमारे और दिल्ली के ही नवाबगढ़ में अर्जुन बेस, B-ब्लॉक, आरजेड-26A की रहने वाली 25 वर्षीय रश्मि के रूप में हुई है। वहीं, कांगड़ा में आज सुबह पौंग डैम से पानी छोड़ा गया, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया। बहाव तेज होने से मिट्टी कट गई, जिससे मंड भोग्रवां में एक आलीशान मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। उधर, मंडी के पंडोह में बिजली की हाईटेंशन लाइन का टावर लैंडस्लाइड के कारण ध्वस्त हो गया। बीती रात बारिश से चंडीगढ़-मनाली फोरलेन लैंडस्लाइड के चलते 3 जगह बंद हो गया है। हालांकि, दोपहर 1 बजे तक से बहाल कर दिया। शिमला के देवनगर में भी सुबह के वक्त टीसीपी दफ्तर के पास भारी लैंडस्लाइड हो गया। यहां 2 गाड़ियां मलबे में दब गईं। इस लैंडस्लाइड से पहाड़ी के पीछे बने भवनों को भी खतरा है। शिमला के सुन्नी में सतलुज के तेज बहाल से पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
Click here to
Read more