'PM मोदी और चुनाव आयोग लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं':राहुल गांधी का पीएम पर तंज, कहा- वोट चोर महाराज आज बिहार आए थे
22 hours ago

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज छठा दिन है। राहुल गांधी का काफिला मुंगेर से निकल कर भागलपुर पहुंचा। यहां घंटा घर चौक पर राहुल गांधी ने कहा कि, सभी रास्ते सरकार ने बंद कर दिए हैं। पहले OBC को दबाया जाता था। आपको मौका नहीं दिया जाता था। राहुल गांधी ने बीच सभा में संविधान की किताब मांगी और फिर कहा कि आजादी के बाद संविधान बनी। इसमें लिखा है कि हिन्दुस्तान के सभी लोग एक जैसे हैं। हर व्यक्ति को संविधान एक वोट देने की आजादी देता है। वन मैन वन वोट, लेकिन पीएम मोदी और चुनाव आयोग मिलकर आपका वोट चोरी कर रहे हैं। उन्होंने पीएम पर तंज किया और कहा कि, वोट चोर महाराज आज बिहार आए थे। सभा के दौरान लाइट नहीं होने पर राहुल गांधी ने कहा कि, देखिए लाइट काट दी गई है, लेकिन लाइट काटने से आवाज नहीं दबा सकते। बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे, यहां की जनता ने वोटर अधिकार यात्रा में यह बात साबित कर दिया। तेजस्वी बोले- नीतीश अब नहीं बनेंगे सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि, राहुल गांधी जी जो सवाल पूछते हैं, पीएम मोदी उसका जवाब नहीं देते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि, नीतीश पलटी मारते हैं, ये उनका आखिरी चुनाव है। मैं लिखकर देता हूं वो अब नीतीश कुमार बिहार के सीएम नहीं बनेंगे, बीजेपी उनका हिसाब कर देगी। इससे पहले मुंगेर के घोरघट में स्थानीय लोगों में राहुल-तेजस्वी को लेकर नाराजगी देखी गई। दरअसल, घोरघट में 20 फीट ऊंची भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण होना था। इसकी तैयारी भी की गई। राहुल-तेजस्वी का काफिला उद्घाटन स्थल होते हुए आगे बढ़ गया। प्रतिमा का उद्घाटन नहीं होने से लोग खफा दिखे, जिसके बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शिलापट्ट का उद्घाटन किया। शुक्रवार सुबह यात्रा के दौरान मुंगेर में राहुल-तेजस्वी ने खानकाह रहमानी के मौलाना से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की। मुंगेर के शहरी इलाके में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का रोड शो हुआ। यात्रा मुस्लिम और यादव बहुल इलाकों से गुजरी। मुंगेर में राहुल गांधी की ये पहली यात्रा थी। वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें.... ये खबरें भी पढ़ें... भारत जोड़ो से कितनी अलग बिहार की वोटर अधिकार यात्रा:पहले दो दिन पैदल नहीं, गाड़ी से चले राहुल; लोग बोले- वोट कटा, तो आए बिहार की 50 विधानसभा सीटों पर राहुल की यात्रा:23 जिलों को कवर करेंगे, 2020 में महागठबंधन ने यहां 23 सीटें जीती थीं वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए....
Click here to
Read more