Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    राहुल गांधी की यात्रा के मंच से PM को गाली:पटना में FIR के लिए थाने पहुंचे BJP नेता; डिप्टी CM बोले- जनता इन्हें जवाब देगी

    11 hours ago

    1

    0

    दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से कुछ लोगों ने PM मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द कहे। इसे लेकर बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। BJP कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि 'राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इसके साथ ही, दरभंगा में कांग्रेस नेताओं के मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माता को लेकर भी गाली-गलौज की गई।' बिहार बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि इन दोनों नेताओं की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी को लेकर बेहद अभद्र और असम्मान जनक भाषा का प्रयोग किया गया। वहीं इस मामले ने अब कानूनी मोड़ भी ले लिया है। संबित पात्रा बोले- गांधी परिवार में कूट-कूटकर अहंकार भाजपा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'लोकतंत्र में एक मर्यादा होती है, सुषमा जी ने एक बार सदन में कहा था कि हम शत्रु नहीं हैं, विचारधारा के आधार पर विरोधी हैं। आज भाषा की मर्यादा तार-तार हो रही है।' 'आज जब प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए जिस कटुतापूर्ण, अश्लीलता पूर्ण भाषा का प्रयोग किया गया है, उसके लिए आज उस पार्टी को शर्मसार होना चाहिए, जो पार्टी कभी अपने आप को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है।' 'जो पार्टी अपने आप को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती थी, वो गांधी जी की पार्टी थी। लेकिन आज जो पार्टी अपने आप को तथाकथित रूप से स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है, वो आज गाली वाली पार्टी बन गई है। ये महात्मा गांधी जी की पार्टी नहीं, बल्कि तथाकथित नकली गांधी परिवार की पार्टी है। जिनमें कूट-कूट के अहंकार भरा हुआ है।' नालंदा पहुंचे भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'दोनों युवराज वोटर लिस्ट के बारे में चर्चा कर रहे हैं कि वोट चोरी हो रहा है। क्या वे बिहार के लोगों का अपमान कर रहे हैं। वे एम.के. स्टालिन को यहां लेकर आए हैं जिन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया था। बिहार के मतदाताओं का अपमान अब नहीं सहा जाएगा। समस्या यही है कि उनको (कांग्रेस) मत नहीं मिलता। उन्हें वोट नहीं मिलता तो इसमें हम क्या करें? जनता उन्हें फिर से हराएगी।' डिप्टी CM बोले- देश को धर्मशाला बनाना चाहते हैं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि, 'यह वही लोग हैं जिनको ना संस्कार है और ना ही भारत की संस्कृति के बारे में जानकारी है। इस मानसिकता के लोग इस देश को धर्मशाला बनाना चाहते हैं। यह सोने की चम्मच लेकर जन्म लेने वाला और अनुकंपा की राजनीति करने वाला राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के अंदर जो अराजकता उत्पन्न करना चाहते हैं। 'राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगना चाहिए। यह लोग तो वोट की डकैती करते थे और लोकतंत्र के डाकू है। इनका खानदान ही डाकू रहा है। चोर मचाए शोर। यह चोर शोर मचा रहा है। राहुल और तेजस्वी जिसका बाप और पूरा खानदान ही उसी कुकर्म से निकला है और यह प्रधानमंत्री को गाली दे रहा है।' उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 'जिस तरह कांग्रेस पार्टी और राजद के कार्यकर्ताओं ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभद्र शब्द कहा यह लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाला दिन है। इन लोगों की भाषा समझ में द्वेष पैदा करने वाली है। राजद का यह चरित्र रहा है और कांग्रेस पार्टी यह सोचते है कि यह लोकतंत्र नहीं राजतंत्र है। यह राजतंत्र नहीं जनता का तंत्र है। समाज देख रहा है और इसका जवाब जनता देगी और उनका सफाया भी जनता ही करेगी।'
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में सितंबर से महिलाओं को ₹2100 महीना मिलेंगे:परिवार में 3 महिलाएं तो भी सभी को लाभ; सरकार ने उम्र-इनकम की शर्त लगाई
    Next Article
    This Australian island has the world’s most beautiful airport landing and its runway begins in the ocean

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment