Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सोनीपत में मां-बॉयफ्रेंड को उम्रकैद:रेप के बाद बच्ची की हत्या की, शरीर पर 76 निशान मिले थे; कोर्ट ने कहा- इनका अपराध समाज पर कलंक

    9 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के सोनीपत में फास्ट ट्रैक कोर्ट (पॉक्सो) ने एक मां और उसके बॉयफ्रेंड को उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी 5 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने दोनों को हत्या के मामले में उम्रकैद और एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। दोषी रजत को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 साल की कैद और 50 हजार रुपए का जुर्माना, पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत 5 साल की कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना, तथा छेड़खानी के मामले में तीन साल की कैद और पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बच्ची की मां को भी छेड़खानी का दोषी माना गया है। महिला की जुर्माना राशि 1.05 लाख रुपए में से 75 हजार रुपए और दोषी रजत पर लगे जुर्माने 1.65 लाख रुपए में से 1.25 लाख रुपए पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए। महिला को डर था कि कहीं बच्ची उसके अवैध संबंध के बारे में पूर्व पति को न बता दे। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला के बॉयफ्रेंड ने बच्ची से रेप भी किया था। बेटी को मारने के बाद महिला ने कहानी बनाई कि बेटी मिट्‌टी खाती थी, उसकी लत को छुड़ाने की लिए पिटाई की थी। बच्ची के शरीर पर 76 जगह निशान मिले थे। सरकारी वकील विजेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी और दोषियों द्वारा जेल में बिताई गई अवधि को अंतिम सजा में से घटाया जाएगा। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराध समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को कठोर सजा देना न्याय के लिए आवश्यक है। 3 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुई बच्ची की हत्या तलाक के बाद दूसरी शादी की महिला को लेकर यह भी खुलासा हुआ कि उसने पहले पति से तलाक लेने के बाद एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी। दूसरी शादी से उसे कोई औलाद नहीं थी लेकिन पहली शादी से 2 बेटियां हुईं थी। जिन्हें उसने दूसरी शादी के बाद भी अपने पास रखा था। इसके बाद ही महिला रजत के संपर्क में आई थी और दूसरे पति को भी छोड़कर उसके साथ ही रहने लगी। बच्ची की हत्या के बाद महिला के साथ पहले पति ने उसके दूसरे पति को भी जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि इस पूरे मामले में दूसरे पति का कोई रोल नहीं है। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी और वह महिला के बॉयफ्रेंड रजत तक पहुंची।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में रोटी पर थूकने का मामला, VIDEO:मालिक-कर्मचारी गिरफ्तार; बजरंग दल ने जांच पूरी होने तक ढाबा बंद करने की माग की
    Next Article
    शिमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास उड़ाया कैश:19 हजार रुपए, दिल्ली से घूमने आया; दोस्त बोले- मानसिक रूप से परेशान

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment