Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    देश में 25 मई से 2 जून तक नौतपा:राजस्थान में पारा 48°C पहुंचा; MP के 17, UP के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट

    2 months ago

    12

    0

    देश में 25 मई से 2 जून तक नौतपा शुरू हो रहे हैं। इस दौरान भयंकर गर्मी पड़ती है। कई राज्यों में तापमान 48°C तक जाने की संभावना है। 2024 में दिल्ली के मुंगेशपुर में नौतपा के दौरान तापमान 52.3°C तक पहुंच गया था, जो रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने शनिवार को देश के 28 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी जारी है। 16 जिलों में 27 मई तक हीटवेव का रेड अलर्ट है। आज भी 11 जिलों में लू की चेतावनी है। राज्य के जैसलमेर में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 48°C तापमान रहा था। मध्य प्रदेश के 4 जिलों में आज सुबह से तेज आंधी चल रही है। 17 जिलों में बारिश की संभावना है। यूपी के 65 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। अगले 7 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट है। रायपुर-दुर्ग में सुबह से ही तेज बारिश हुई। बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना है। पंजाब के 12 जिलों में बारिश 4 जिलों में लू चल रही है। हरियाणा में 7 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट है। हिमाचल के 8 जिलों में ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट है। मॉनसून केरल पहुंचा, समय से 8 दिन पहले दस्तक दी मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया। यह अपने तय समय 8 दिन पहले पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब मानसून इतनी जल्दी आया है। 2009 में 9 दिन पहले पहुंचा था। मानसून चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका था और शुक्रवार शाम आगे बढ़ा। इसके आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में भी पहुंचने की संभावना है। एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों जबकि 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है। आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। पूरी खबर पढ़ें... राज्यों से मौसम की तस्वीरें... समुद्र में जाने पर 27 मई तक रोक मौसम विभाग ने केरल के तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में आंधी की चेतावनी दी है। मछुआरों सहित आम लोगों को एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर 27 मई तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। राज्यों के मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: मई के आखिरी सप्ताह भी MP में आंधी-बारिश:भोपाल-इंदौर समेत 47 जिलों में अलर्ट; नौतपा में भी ऐसा ही रहेगा मौसम राज्य में इस बार नौतपा में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की एक्टिविटी है। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 65 जिलों में बारिश का अलर्ट; 24 घंटे में 7 जिलों में तेज बरसात, वाराणसी में युवक की मौत प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। आज 65 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। बीते 24 घंटे में सात जिलों में बारिश हुई। महाराजगंज में सबसे ज्यादा 10.3 mm बारिश में हुई। वाराणसी में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: 22 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना; 11 जिलों में हीट वेव, कल से मिल सकती है राहत राज्य में आज 22 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना है। हालांकि, भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। आज भी 11 जिलों में लू की चेतावनी है। बीते करीब 15 दिन से गर्मी का प्रकोप झेल रहे प्रदेश को कल से लू-गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... छत्तीसगढ़: प्री-मानसून की एंट्री हुई, 7 दिन तक यलो अलर्ट; बस्तर संभाग में 90 mm तक बारिश संभव प्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में 80 से 90 mm तक की भारी बारिश हो सकती है। वहीं, रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर समेत 12 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 31 मई तक मौसम में बदलाव नहीं मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ हिस्सों में 50mm तक बारिश हो सकती है। वहीं, पटना समेत 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब: 12 जिलों में बारिश, 4 में हीट वेव का अलर्ट; कल से नौतपा, आधे से ज्यादा राज्य गर्मी में तपेगा ​​​​​ राज्य में कल से नौतपा की शुरुआत हो रही है, लेकिन इसका असर आज से ही देखने को मिलेगा। प्रदेश के 12 जिलों में बारिश और चार जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। नौतपा के दौरान सूरज की तीव्रता बढ़ जाती है। मान्यता है कि अगर नौतपा के दिनों में अधिक गर्मी पड़ती है, तो मानसून अच्छा होता है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: 7 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट, 5 में बारिश के आसार; बीते दिन तापमान 4.5 डिग्री बढ़ा, सबसे गर्म रहा सिरसा राज्य में मौसम लगातार बदल रहा है। IMD के चंडीगढ़ सेंटर ने आज सात जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया। वहीं, पांच जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व करनाल) में बारिश की संभावना है। इन जिलों में 27 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज 25% तक बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: में आज तूफान-ओलावृष्टि का खतरा:8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी; 29 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर पहाड़ी राज्य में आज मौसम खराब रह सकता है। ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार हैं। आठ जिलों में ओला गिरने और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50 से 60 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 29 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    तय समय से 8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून:यह 16 साल में सबसे जल्दी; 4 जून तक MP-UP पहुंचने की संभावना
    Next Article
    पठानकोट के खेत में मिला मोर्टार:सेना ने मौके पर किया डिफ्यूज, गुरदासपुर में भी एक दिन पहले मिला था बम जैसी वस्तु

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment