उत्तराखंड के बाद हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा:कैलाश यात्रा रुकी; ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को बचाया; चंडीगढ़-मनाली हाईवे समेत 500+ सड़कें बंद
11 hours ago

पहाड़ों पर मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित तंगलिंग में बुधवार को बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। घटना का एक भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ से चट्टान और मलबे का सैलाब नीचे सड़क पर गिरते दिखा। अचानक आई बाढ़ से किन्नौर कैलाश यात्रा वाला रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कई श्रद्धालु फंसे हुए हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीम ने रस्सी के सहारे 413 तीर्थयात्रियों को बचाया है। हिमाचल में मंगलवार रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भी लैंडस्लाइड हुई। सड़कों पर बड़ी-बड़ी चट्टान गिरने से राज्य में 500 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू जिले में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। इससे पहले उत्तराखंड के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कर्णप्रयाग में पहाड़ ढहने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया। हरिद्वार-देहरादून रेल पर चट्टान गिरने से रेल परिचालन ठप पड़ा है। धराली में आई तबाही की पूरी खबर पढ़ें... देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें... केरल में रेड और कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने बुधवार को केरल में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट और उत्तराखंड-बिहार समेत 20 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप में समझिए मानसून से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more