'24 घंटे में नहीं,सिर्फ 5 घंटे में सीजफायर कर दिया':राहुल बोले- ट्रंप ने आज किया खुलासा; गुजरात आर्थिक मॉडल नहीं, वोट चोरी का मॉडल
1 day ago

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज 11वां दिन है। यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची है। यहां जारंग हाई स्कूल मैदान में राहुल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर 24 घंटे में सीजफायर करने के लिए कहा। लेकिन नरेंद्र मोदी ने 24 नहीं, सिर्फ 5 घंटे में ही सीजफायर कर दिया। यह खुलासा आज खुद ट्रंप ने किया है। राहुल गांधी ने आगे कहा, 'इन लोगों ने महाराष्ट्र और गुजरात का चुनाव चोरी किया। 2014 से पहले ये गुजरात में शुरू हुआ। गुजरात मॉडल आर्थिक मॉडल नहीं है।' 'गुजरात मॉडल वोट चोरी करने का मॉडल है। जिसे ये लोग 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाए। हम कुछ कहते नहीं थे, क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं थे, लेकिन महाराष्ट्र में हमें सबूत मिल गया। इससे पहले तमिलनाडु के CM स्टालिन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- 'वोटर्स को लिस्ट से हटाना आतंकवाद से खतरनाक है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना लिया है। राहुल गांधी जी के शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं होता।' राहुल गांधी ने दरभंगा से सुबह साढ़े 8 बजे अपनी यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वे प्रियंका गांधी के साथ बुलेट से भी चले। प्रियंका गांधी मां जानकी का दर्शन करने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम नहीं जाएंगी। वह दिल्ली लौट गई हैं। मुजफ्फरपुर के बाद यात्रा रात में सीतामढ़ी पहुंचेगी। वोटर अधिकार यात्रा शाम को मुजफ्फरपुर के गायघाट पहुंचेगी। यहां की 4 सीटों से होकर गायघाट, बोचहां, मीनापुर, औराई से यात्रा गुजरेगी। इसके अलावा नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा भी इस यात्रा से प्रभावित होगा। नगर सीट कांग्रेस के कब्जे में है। यहां से विजेंद्र चौधरी विधायक हैं।
वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी तस्वीरें... ये खबर भी पढ़ें... राजबल्लभ जेल से बाहर, क्या नवादा में तेजस्वी-राहुल मुश्किल में:पत्नी विभा देवी PM मोदी के मंच पर, 33 साल बाद लालू को मिलेगी टक्कर वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े सारे अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more