वैष्णो देवी लैंडस्लाइड, राजस्थान के 4 ज्वेलर भाइयों की मौत:श्रीनगर घूमने के बाद माता के दर्शन करने निकले थे, बड़े-बड़े पत्थरों में दबे
9 hours ago

वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड में राजस्थान के चार ज्वेलर भाइयों की मौत हो गई। मृतक चूरू जिले के सुजानगढ़ के रहने वाले थे। इनमें दो सगे भाई हैं और दो रिश्ते में भाई लगते हैं। परिवार ने बताया कि चारों सात दिन पहले घूमने के लिए श्रीनगर गए थे। वहां से लौटने के बाद वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले थे। मंदिर मार्ग में अर्धकुमारी के पास मंगलवार (26 अगस्त) दोपहर में हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार चारों मलबे और पत्थरों में दब गए। सबसे पहले देखिए- कहां हुआ हादसा नागौर और सुजानगढ़ में था बिजनेस लैंडस्लाइड के कारण जान गंवाने वालों में अरविंद (35), अनिल (43) और गजानंद (32) शामिल हैं। वहीं, नागौर जिले के संदीप (35) की भी इस हादसे में जान गई है। जानकारी के अनुसार, अरविंद और अनिल सगे भाई थे, जबकि गजानंद और संदीप आपस में रिश्ते में भाई लगते थे। अरविंद की सुजानगढ़ के इंदिरा प्लाजा मार्केट में ज्वेलरी की दुकान है, जबकि उसका भाई अनिल भी ज्वेलर है। उसकी भी नया बाजार में शॉप है। वहीं, गजानंद की सारोठिया मार्केट में शॉप है। जबकि संदीप की नागौर में ज्वेलरी शॉप में काम करता था। अर्धकुमारी मंदिर के पास हुआ था हादसा यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अर्ध कुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ ही सेकेंड में बड़े-बड़े पत्थर अचानक नीचे आ गिरे और चारों श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। बता दें कि जम्मू में मंगलवार को 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। लगातार भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और घरों व खेतों में पानी भर गया है। .... लैंडस्लाइड से संबंधित ये खबर भी पढ़ें ... जम्मू में लैंडस्लाइड, राजस्थान के चार समेत 5 युवक बहे:3 लापता, 2 ने पेड़ पकड़कर बचाई जान; वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे जम्मू में मंगलवार को लैंडस्लाइड में धौलपुर के चार समेत 5 युवक तेज पानी में बह गए। इनमें से तीन युवक लापता हैं। वहीं, दो युवकों ने तैरकर एक पेड़ का सहारा लिया और अपनी जान बचाई। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to
Read more