बिहार के कटिहार में राहुल गांधी पानी में उतरे:मखाने की खेती देखी, किसानों से मिलकर समस्याएं जानी; पप्पू यादव से भी मिले
16 hours ago

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का शनिवार को 7वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सुबह कटिहार के सिमरिया पहुंचे। यहां राहुल मखाने की खेती देखने के लिए घुटनों तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतरे। किसानों से समझा कि मखाने की खेती कैसे होती है। आनेवाले दिनों में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रियंका गांधी 26-27 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा होंगी। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'मतदाता अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है। वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें.... ये खबरें भी पढ़ें... भारत जोड़ो से कितनी अलग बिहार की वोटर अधिकार यात्रा:पहले दो दिन पैदल नहीं, गाड़ी से चले राहुल; लोग बोले- वोट कटा, तो आए बिहार की 50 विधानसभा सीटों पर राहुल की यात्रा:23 जिलों को कवर करेंगे, 2020 में महागठबंधन ने यहां 23 सीटें जीती थीं वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए....
Click here to
Read more