Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद में भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे दो लोगों की करंट लगने से मौत

    14 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद में मंगलवार सुबह बंदलागुडा इलाके में एक गाड़ी में भगवान गणेश की मूर्ति के हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आने से दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। बंदलागुडा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 1 बजे एक होटल के पास हुई, जब कुछ लोग मूर्ति को स्थापना के लिए एक गाड़ी में ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें... सियाचिन में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर शहीद; लाहौल-स्पीति के गांव किशोरी के रहने वाले थे लद्दाख के सियाचिन क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर सैनिक अरुण की सोमवार को शहादत हो गई। सेना ने एक्स पर यह जानकारी दी। सेना ने अपने संदेश में लिखा, “फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और सभी रैंक अग्निवीर अरुण को सलाम करते हैं, जिन्होंने 18 अगस्त 2025 को सियाचिन में ड्यूटी के दौरान बलिदान दिया। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता दर्ज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास कुछ हिस्सों में सोमवार रात 9.28 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 23 किलोमीटर दूर था। भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। राज्य के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कांगड़ा जिला सीस्मिक जोन 5 में आता है, जो एक हाई डैमेज रिस्क जोन में आता है। मुंबई के अस्पताल से भागी गर्भवती बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा था मुंबई के जेजे अस्पताल से फरार हुई 21 साल की गर्भवती बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई पुलिस ने रुबीना इरशाद शेख नाम की महिला को इस महीने की शुरुआत में भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह भायखला महिला जेल में बंद थी। पुलिस ने बताया कि महिला को 15 अगस्त को इलाज के लिए जेजे अस्पताल लाया गया था। वहां उसने अपने साथ आई एक महिला कांस्टेबल को धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उसे नवी मुंबई के घनसोली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला पहले से पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रही है। अब हिरासत से भागने के लिए उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काफिला रोककर 500 मीटर अंदर गए राहुल, लोगों से मिले:हालचाल पूछा, समस्या जानी; देखने के लिए JCB पर चढ़े कार्यकर्ता, नवादा पहुंची वोटर अधिकार यात्रा
    Next Article
    10 लाख में टाइगर, 5 लाख में लेपर्ड की खाल-अंग:मूंछ के बाल तंत्र-मंत्र के लिए खरीद रहे, खूंखार शिकारियों के बीच भास्कर, कैमरे पर दरिंदे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment