Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:पुणे पोर्शे केस में पुलिस ने JJB के फैसले को सेशंस कोर्ट में दी चुनौती

    6 hours ago

    1

    0

    पुणे पुलिस ने पोर्शे कार दुर्घटना मामले में 17 साल के आरोपी को वयस्क के रूप में ट्रायल करने की मांग खारिज करने के जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के आदेश को सेशंस कोर्ट में चुनौती दी है। विशेष लोक अभियोजक शिशिर हिराय ने बताया कि 7 अगस्त को सेशंस कोर्ट में अर्जी दायर की गई है। पुलिस का कहना है कि JJB का निर्णय गलत है। यह मामला 19 मई 2024 का है, जब आरोपी नाबालिग ने कथित तौर पर नशे में पोर्शे कार चलाते हुए पुणे के कल्याणी नगर में बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें मध्य प्रदेश के रहने वाले अश्विनी कोष्ठा और अनीश आवध्य की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी को JJB से मिली जमानत और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। मामले में आरोपी के माता-पिता और ससून अस्पताल के डॉक्टरों पर सबूत नष्ट करने व ब्लड सैंपल बदलने का आरोप है। आज की अन्य बड़ी खबरें... जम्मू-कश्मीर में सांबा बॉर्डर इलाके में दो महीने के लिए नाइट कर्फ्यू लागू जम्मू-कश्मीर के सांभा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर से 2 किमी तक के क्षेत्रों में अगले 2 महीने रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। कर्फ्यू के दौरान केवल वैध कारणों पर ही आवाजाही की अनुमति होगी और पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। केरल के त्रिशूर में बीजेपी-CPI (M) कार्यकर्ताओं में झड़प केरल के त्रिशूर में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के कार्यालय के बाहर CPI (M) कार्यकर्ताओं ने काला तेल डालकर प्रदर्शन किया, जिसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने CPI (M) जिला कार्यालय तक मार्च निकाला। यहां दोनों पक्षों में नारेबाजी हुई और झड़प भी हुई। पुलिस ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों दलों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर 5.2 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा और जीवित वन्यजीव जब्त मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 9 से 11 अगस्त 2025 के बीच बैंकॉक से आए तीन यात्रियों को पकड़ा। इस दौरान दो मामलों में 5.2 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹5.2 करोड़ है। तीसरे मामले में जीवित वन्यजीव प्रजातियां बरामद की गईं। सभी यात्रियों को संबंधित मादक पदार्थ एवं वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना सेंट्रल जेल में 15 मोबाइल और WIFI डोंगल मिले:6 कैदियों पर FIR, देर रात चेकिंग हुई, जेल मंत्री ने सख्त निर्देश दिए
    Next Article
    UAE 2025 travel alert: Banned items in hand luggage at Dubai and Sharjah airports

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment