भिवानी में सांसद धर्मबीर बोले-विपक्ष आतंक फैलाने वालों के साथ:वोट चोरी आरोप झूठे, कहा- मणिपुर बिल पर संसद में चर्चा क्यों नहीं करते?
5 hours ago

भिवानी में भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को खारिज कर 60 साल के कांग्रेस राज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भिवानी में अपने आवास पर जनता की समस्याएं सुनीं और विपक्ष के आरोपों और हंगामे पर जवाब दिया। साथ ही हरियाणा में बढ़ते अपराध और कई जिलों में जलभराव की समस्या पर भी उन्होंने अपनी चिंता जताई। सांसद ने खाप पंचायतों से सक्रिय होकर अपराध रोकने की अपील भी की है। संसद में मणिपुर बिल पर विपक्ष चर्चा को तैयार नहीं
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद विपक्ष बार-बार संसद सत्र बुलाने की मांग करता रहा। सत्र शुरू होने और अवधि बढ़ाने के बाद भी विपक्ष हंगामा करके काम नहीं होने देता। मणिपुर हिंसा पर विपक्ष सवाल उठाता था, लेकिन जब संसद में मणिपुर पर बिल आया तो अब चर्चा करने को तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों के वोट काटे गए, तब विपक्ष देश के बजाय आतंक फैलाने वालों का साथ दे रहा है। सांसद ने विपक्ष से कहा कि वे देश के विकास, समस्याओं के समाधान और राष्ट्र के विकास के लिए सुझाव दें। कांग्रेस बताए 60 साल राज किया तब कितने वोट चोरी किए
वहीं राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की कार्यशैली व वोट चोरी कर मोदी के पीएम बनने जैसे आरोपों पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कांग्रेस पर ही सवाल खड़े किए और कहा कि कांग्रेस खुद बता दें कि उसने देश पर 60 साल राज किया, तब कैसे और कितने वोट चोरी किए थे। उन्होंने कहा कि देश के वोटर को जब तक कांग्रेस के काम व नीतियां अच्छी लगी तब तक कांग्रेस को सत्ता दी। पर अब वोटर्स की पसंद भाजपा है और तभी बार-बार भाजपा सरकार बन रही है। किसानों को धान के फसल चक्र को बदलना होगा
भिवानी जिले के कई गांवों में जलभराव को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि किसानों को धान के फसल चक्र को बदलना होगा। धान की रोपाई से ही जलभराव होता है। जिसे रोकने के लिए भारत सरकार ने मोटी अनाज की बिजाई व भाव पर जोर दिया है। साथ ही हरियाणा में बढ़ते अपराध पर उन्होंने खाप पंचायतों से सक्रिय होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपाधापी में समाज टूट चुका है। खाप पंचायतों को चाहिए कि वो गांवों में पहले जैसे भाईचारे, संस्कृति व संस्कारों को कायम करें।
Click here to
Read more