Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गुरमीत राम रहीम 14वीं बार जेल से बाहर आया:40 दिन की पैरोल मिली, रोहतक की जेल से सिरसा डेरा रवाना

    1 day ago

    6

    0

    हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर बाहर आ गया है। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम मंगलवार सुबह ही सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ।वह 14वीं बार पैरोल लेकर बाहर आया है। राम रहीम रेप और हत्या के केस में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। राम रहीम 2017 से जेल में है 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई। सजा मिलने के 3 साल बाद राम रहीम को इस मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। अभी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। यहां से पैरोल और फरलो लेकर वह अब तक 13 बार बाहर आ चुका है। यह 14वां मौका है, जब राम रहीम जेल से बाहर आया है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज रामगढ़ में होगा शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार:खड़गे, राहुल होंगे शामिल; अंतिम दर्शन के लिए पार्टी ऑफिस-विधानसभा में रखी जाएगी पार्थिव देह
    Next Article
    NCERT की किताब में जैसलमेर के मैप पर आपत्ति:पूर्व राजपरिवार सदस्य चैतन्यराज बोले- मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाया, यह गलत

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment