Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गयाजी में मोदी बोले- घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे:बेगूसराय में 6 लेन ब्रिज का उद्घाटन कर गमछा लहराया, CM नीतीश भी साथ

    1 day ago

    2

    0

    PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया। नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री पुल पर घूमे। उन्होंने अपने गले से गमछा निकाला और हाथ से घुमाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। ब्रिज के नीचे बने घाट पर प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। PM को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी घाटों पर नजर आई। प्रधानमंत्री करीब 37 मिनट तक ब्रिज पर रुके। 6 लेन ब्रिज पर PM मोदी की तस्वीरें देखिए... गयाजी से 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की इससे पहले गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की। PM ने कहा- 'हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस-RJD घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।' 'पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।' 'पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।' खुली गाड़ी से अभिवादन करते हुए पहुंचे PM बेगूसराय के गंगा पुल से ‘जुड़ेंगी’ 33 सीटें:12,431 करोड़ के प्रोजेक्ट से मगध-मिथिलांचल साधेंगे, इस साल 6वीं बार बिहार में मोदी PM मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के उन्नाव में सैकड़ों घर बाढ़ में डूबे:राजस्थान में कोटा की कॉलोनियों में पानी भरा, दीगोद में आर्मी लगाई
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में कराया गया भर्ती

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment