हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र:जयराम बोले- सरकार ने आपदा प्रभावितों को भेजा राशन; कांग्रेस नेता के घर गया, CM ने जांच का भरोसा दिया
17 hours ago

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्तापक्ष को घेरते हुए कहा, सराज विधानसभा में सरकार ने आपदा प्रभावितों को जो राशन भेजा, वह एक कांग्रेस नेता के घर गया है। जयराम ने कहा, 30 जून की रात को जान-माल दोनों का भारी नुकसान हुआ। एक ही रात में 42 लोग की जान गई। इनमें 31 लोग अकेले सराज विधानसभा के है। उन्होंने कहा, अभी तक भी सड़कें बहाल नहीं हो पाई। सरकार को दोष देने की बजाय काम करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, सराज में ही 1000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और सरकार ने 2 करोड़ रुपए दिए। उन्होंने कहा कि साल 2023 में भी 4500 करोड़ का पैकेज देने की घोषणा की गई, लेकिन हकीकत में 300 करोड़ की भी मदद नहीं मिल पाई। सीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया प्राकृतिक आपदा पर चर्चा के जवाब में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम द्वारा लगाए आरोपों की जांच का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि, राशन वितरण को लेकर जो आरोप लगाए है, उनकी जांच की जाएगी। आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, सरकार आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी। केंद्र सरकार का भी उस दिन आभार जताएंगे, जब केंद्र से स्पेशल पैकेज मिलेगा। बता दें कि, सत्तापक्ष के चार विधायकों ने भी आज आपदा पर चर्चा की मांग की थी। विपक्ष ने भी आज इस पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ने आपदा पर दोनों दलों की चर्चा को स्वीकार किया। अब प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में आई आपदा पर सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी अपनी बात रख रहे हैं। शोकोद्गार से शुरू हुई सदन की कार्यवाही इससे पहले सदन की कार्यवाही चिंतपूर्णी के पूर्व भाजपा विधायक गणेश दत्त भरवाल को शोकोद्गार के साथ शुरू होगी। सीएम सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई विधायकों ने व्याख्यान के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल ने बनाई रणनीति विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक की सीएम के आवास ओक-ओवर में मीटिंग हुई। इसमें सीएम सुक्खू ने कहा, विधानसभा में विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। सरकार जनहित के हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इसी वजह से विधानसभा के मानसून सत्र को लंबा बुलाया गया है। आमतौर पर प्रदेश मानसून सत्र में चार से छह मीटिंग होती थी, लेकिन इस बार 10 बैठकें होगी। इस मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा, नेरचौक अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी और थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज को शिफ्ट करने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी सत्तापक्ष को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सत्र की शुरुआत में ही आज विपक्ष इन मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर काम रोको प्रस्ताव भी ला सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने ली ऑल पार्टी मीटिंग दोपहर 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा परिसर में ऑल पार्टी मीटिंग ली। इसमें दोनों दलों के नेताओं से सत्र को चलाने में सहयोग की अपील की गई। टल सकते हैं नए गठित निकाय के चुनाव सत्र के पहले ही दिन आज PWD एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश नगरपालिका संशोधन अध्यादेश-2025 सदन में पेश करेंगे। इसके पास होने के बाद प्रदेश में नए गठित नगर निकाय में दो साल तक चुनाव टाले जा सकेंगे। वहीं इलेक्शन कमीशन ने सभी नगर निकाय में चुनाव की तैयारियां कर रखी है। मगर अब संशोधन विधेयक के पास होने के बाद नए गठित नगर निकाय में चुनाव टाले जा सकते हैं। कुलपति की नियुक्ति से जुड़ा विधेयक भी पेश होगा मंत्री चंद्र कुमार कृषि और बागवानी विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति से जुड़ा संशोधन विधेयक भी आज सदन में पेश करेंगे और पुराने 2024 के संशोधन विधेयक को वापस लिया जाएगा।
Click here to
Read more