Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हरियाणा के ​गूगल बॉय कौटिल्य ऑक्सफोर्ड में करेंगे DPhil:एक बार देखी-पढ़ी जानकारी हमेशा याद रखने की क्षमता; IQ लेवल से जीनियस

    4 hours ago

    2

    0

    हरियाणा के करनाल जिले के गांव कोहंड के कौटिल्य पंडित उर्फ गूगल बॉय फिर सुर्खियों में हैं। 5 साल की उम्र में दुनिया भर के देशों की कैपिटल, करेंसी, जनसंख्या और भौगोलिक विवरणों को याद कर लिया। गूगल बॉय के तौर पर मशहूर हुए। इसी उम्र में फेमस टीवी शो "कौन बनेगा करोड़पति" में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर भी बैठे। मगर, अब कौटिल्य की चर्चा अलग वजह से है। वह सिर्फ 17 साल की उम्र में इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से थ्योरिटिकल फिजिक्स में DPhil (डॉक्टरेट) की पढ़ाई करने जा रहे हैं। ये भारत में PHD के समकक्ष डिग्री है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ब्रह्मांड विज्ञान (Cosmology), प्लाज्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, पार्टिकल थ्योरी और AI for humanity में रिसर्च करेंगे। ऑक्सफोर्ड के Balliol College की तरफ से अगस्त में ही कौटिल्य को ऑफर मिला है। अक्टूबर से कोर्स शुरू होगा। साथ ही 25 लाख की स्कॉलरशिप मिली है। कौटिल्य ने जीडी गोयनका स्कूल से 12वीं पास की है। पहले जानिए कौन हैं कौटिल्य पंडित, कैसे उनकी प्रतिभा पता चली... फेमस होने के साथ उपलब्धियां मिलीं... कौटिल्य की ये खासियतें भी जानिए.... 100 से ज्यादा ग्रंथ-प्राचीन पुस्तकें पढ़ चुके कौटिल्य पंडित ने अब तक 100 से अधिक किताबें पढ़ी हैं। इनमें ग्रंथ, विज्ञान, इतिहास, समाज दर्शन और लोकप्रिय विज्ञान से जुड़ी पुस्तकें शामिल हैं। भौतिकी और गणित से जुड़ी कई विश्वप्रसिद्ध किताबें पढ़ी हैं। इनमें फाइनमैन लेक्चर्स ऑन फिजिक्स , क्वांटम मैकेनिक्स (डी.जे. ग्रिफ़िथ्स), मैकेनिक्स (क्लेप्नर और कोलेंकोव) तथा ऑप्टिक्स (यूजीन हेच्ट) शामिल हैं। इंडिया आफ्टर गांधी, डिस्कवरी ऑफ इंडिया के साथ-साथ भगत सिंह की ‘मैं नास्तिक क्यों हूं’ भी पढ़ी है। ​चाणक्य आदर्श, उन्हीं की तरह चोटी रखते हैं कौटिल्य प्राचीन भारत के महान अर्थशास्त्री चाणक्य को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह तेज बुद्धि वाला व्यक्ति बनने की चाह रखते हैं। उन्हीं की तरह सिर पर चोटी भी रखते हैं। दिलचस्प है कि चाणक्य का नाम कौटिल्य भी रहा है। कौटिल्य शुद्ध शाकाहारी हैं और धार्मिक आस्था भी रखते हैं। एक बहन विदेश में पढ़ रही, दूसरी बहन एमएससी में पिता सतीश शर्मा बताते हैं कि हमने हमेशा बच्चों की रुचि के विषयों में उनका साथ दिया। कौटिल्य की दो बहनें भी हैं, मृदुल और दीक्षा। मृदुल एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि दीक्षा विदेश में स्कॉलरशिप पर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का कोर्स कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो बार बादल फटा:10 घर बहे, वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में 7 की मौत; कुल्लू में 20 घर-दुकानें ब्यास में बहे
    Next Article
    FIFA-AFC puts India on notice; AIFF must adopt constitution by Oct 30 or face suspension

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment