Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इनेलो विधायक चौटाला बोले- पंजाब का CM पियक्कड़ कौआ:बेवड़ा प्रदेश चला रहा; AAP बोली- इन्हें न तमीज, न ज्ञान, करप्शन में जेल गए

    10 hours ago

    5

    0

    हरियाणा में सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक अर्जुन चौटाला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विवादित बयान दिया। गुरुवार रात भिवानी के बवानीखेड़ा में दौरा करने पहुंचे अर्जुन चौटाला ने कहा- "पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत मान पियक्कड़ कौआ है। उन्हें होश में रहकर काम करना चाहिए, क्योंकि उनका भरोसा नहीं वे कितनी घूंट मारकर आ जाए और क्या बात कह दे।" अर्जुन चौटाला ने आगे कहा- एक बेवड़ा आदमी प्रदेश को चला रहा है। मैं तो भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि वह होश में बैठ जाए, यही बहुत है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रवक्ता नील गर्ग ने पलटवार करते हुए कहा- यह राजनीति के स्तर को रसातल में ले जाने की साजिश है वह भी उन लोगों द्वारा, जिनके पास न तमीज है, न तथ्यों का ज्ञान और न ही जनसेवा का कोई रिकॉर्ड। अर्जुन चौटाला जी, पहले हरियाणा में अपनी पार्टी की जमीन बचाइए। INLD तो हरियाणा में खुद वेंटिलेटर पर है। जो नेता अपने क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल भी ठीक से नहीं चला सके, वो पंजाब के मुख्यमंत्री को ज्ञान दे रहे हैं। वहीं हरियाणा के AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि ये नौकरियों के भ्रष्टाचार में खुद जेल में रहे। इन्हें खुद से सवाल करना चाहिए। अर्जुन चौटाला की पंजाब CM पर 2 बातें... भिवानी में इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला की प्रमुख बातें.... गुप्ता बोले- खुद नौकरियों के भ्रष्टाचार में जेल में रहे हरियाणा से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब के सीएम पर झूठे आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं। जो खुद नौकरियों के भ्रष्टाचार में जेल में रहे, उन्हें खुद से सवाल करने चाहिए। पंजाब के CM ने वहां का एजुकेशन सिस्टम ठीक कर दिया, जबकि हरियाणा में इनेलो, कांग्रेस व भाजपा की सरकारें रहीं, यहां आज भी स्कूलों का बुरा हाल है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में हर खेत को पानी मिल रहा है, जबकि हरियाणा में किसानों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पंजाब के सीएम ने वहां की बिजली व्यवस्था को भी बेहतर किया। पहले पंजाब को उड़ता पंजाब कहते थे, लेकिन अब हरियाणा में वहां से अधिक नशा है। पंजाब के युवा पहले बाहर जाते थे, लेकिन आज पंजाब में ही रहते हैं, जबकि अब हरियाणा के युवा विदेश में जाने को मजबूर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के 24 जिलों में बाढ़, 1245 गांव पानी में:बारिश से झारखंड में 431-हिमाचल में 202 लोगों की मौत; बिहार में 230 स्कूल बंद
    Next Article
    जयपुर पहुंचे इंटरनेशनल क्रिकेटर, मैच शुरू होने से पहले लीग-कैंसिल:6 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा, फिक्सिंग में घिरे आयोजक, सचिव बोले- सामान होगा जब्त

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment