Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जबलपुर में नर्मदा में तैरकर तिरंगा यात्रा:भोपाल के बड़े तालाब पर 50 से ज्यादा नावों पर झंडा लहराया

    16 hours ago

    3

    0

    मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से पहले जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भोपाल में बड़े तालाब पर नावों पर तिरंगा लहराया गया। वॉटर स्पोर्ट्स प्लेयर्स ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बोटिंग की। जबलपुर में नर्मदा नदी में तैरकर 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भोपाल में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने क्रूज लेक प्रिंसेस में सवार होकर तिरंगा लहराया। बोट क्लब से सीएम कोलार पहुंचे। यहां 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वे खुली जीप में सवार होकर तिरंगा लहरा रहे हैं। यात्रा कोलार से बैरागढ़ जा रही है। इसमें हजारों लोग शामिल होने पहुंचे हैं। जबलपुर में अखंड भारत संकल्प तिरंगा तैराकी यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुबह साढ़े 8 बजे जिलहरी घाट से शुरू हुई। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। 10 किमी तक नर्मदा नदी में एक घाट से दूसरे घाट तक तैराकी की। इस यात्रा में 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया भी शामिल हुई। यात्रा करीब 2 घंटे में तिलवारा घाट पहुंची। तस्वीरों में देखें तिरंगा यात्रा
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल के शहीद ​​​​​​​अरुण पंचतत्व में विलीन:8 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि; ताबूत से लिपटी पत्नी, तीनों बच्चों का रो-रोक बुरा हाल
    Next Article
    UAE heatwave alert: Temperatures to soar to 46°C in Dubai and Abu Dhabi

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment