Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया:राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं; लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं गोगोई

    2 months ago

    12

    0

    कांग्रेस ने पार्टी सांसद गौरव गोगोई को असम का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके अलावा तीन वर्किंग प्रेसिडेंट जाकिर हुसैन सिकदर, रोजलिना तिर्की, प्रदीप सरकार भी नियुक्त किए गए हैं। सोमवार दोपहर को कांग्रेस ने X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। गौरव गोगोई भूपेन कुमार बोरा को जगह लेंगे। असम में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। राज्य में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री हैं। गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से सांसद हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में गौरव गोगोई ने बीजेपी के तपन कुमार गोगोई को 1 लाख 44 हजार वोट से हराया था। गौरव को 7 लाख 51 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। गौरव लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता भी हैं। राज्य में अगली साल विधानसभा चुनाव असम में अगले विधानसभा चुनाव 2026 में होने हैं। वर्तमान सरकार का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक है। विधानसभा चुनाव से पहले इस साल मई महीने राज्य में पंचायत चुनाव हुए थे। इसमें बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई। 397 जिला परिषद सीट में से 219 और 2192 आंचलिक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में से 901 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को महज 271 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। बाकी की सीटें अन्य दलों को मिली थी। असम के पूर्व CM के बेटे हैं गौरव गोगोई गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। गौरव ने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर असम के कालियाबोर लोकसभा क्षेत्र से अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के मृणाल कुमार सैकिया को 93 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। 2020 में गौरव को लोकसभा में विपक्ष के उपनेता बनाया गया था। वे वर्तमान में भी लोकसभा में विपक्ष के उपनेता हैं। 2024 में कालियाबोर लोकसभा सीट खत्म होने के बाद गौरव ने जोरहाट सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की थी। .............................. गौरव गोगोई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... असम CM बोले-पाकिस्तानी सैलरी पर थीं गोगोई की ब्रिटिश पत्नी: कहा- सीनियर कांग्रेस नेता का कबूलनामा, अगर यह सच तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने 26 मई को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर फिर सवाल किया। उन्होंने X पर ट्वीट किया, जिसमें सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा के हवाले से बताया कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान सरकार से सैलरी ले रही थी। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में एक्टर सोनू सूद ने बिना कपड़े-हेलमेट बाइक चलाई​:नाला भी क्रॉस किया; VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने DSP को जांच सौंपी​​​​​​
    Next Article
    राजस्थान के राज्यपाल बोले-न्यूटन से पहले हमने दी गुरुत्वाकर्षण थ्योरी:380 साल पूर्व भास्कराचार्य ने बताया था- सूर्य-पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे को खींचकर रखते हैं

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment