किश्तवाड़ में बादल फटा, 10 लोगों की मौत की आशंका:चशोटी गांव में मचैल माता की धार्मिक यात्रा के लिए जुटे कई लोग बहे, रेस्क्यू जारी
13 hours ago

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। न्यूज एजेंसी PTI ने जानकारी दी है कि हादसे में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि अब तक प्रशासन ने किसी मौत की पुष्टि नहीं की है। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। बादल फटने की घटना किश्तवाड़ जिले में पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में हुई। चशोटी मचैल माता मंदिर यात्रा का शुरुआती पॉइंट है। यहां धार्मिक यात्रा के लिए जुटे कई लोग बह गए। राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग मदद में जुटे हैं। मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है। इसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। यह रूट जम्मू से किश्तवाड़ तक 210 किमी लंबा है और इसमें पद्दर से चशोटी तक 19.5 किमी की सड़क पर गाड़ियां जा सकती हैं। उसके बाद मचैल तक 8.5 किमी की पैदल यात्रा होती है। हादसे वाली जगह की 4 तस्वीरें हिमाचल में देर रात बादल फटा, मलबे में पेट्रोल पंप दबा देशभर में बुधवार को बारिश का डेटा मैप से देखें.. देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
Click here to
Read more