Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट,लैंडस्लाइड में 2 की मौत:घरों, रेलवे ट्रैक पर पानी भरा; यूपी के भागलपुर में बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित

    20 hours ago

    1

    0

    मुंबई में शुक्रवार रात से तेज बारिश हो रही है। विक्रोली इलाके में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 213 mm बारिश हुई है। यहां जनकल्याण सोसाइटी के वर्षा नगर इलाके में विक्रोली पार्क साइट में लैंडस्लाइड हुआ। घटना में 2 लोगों की मौत हुई है, 2 घायल हैं। आज मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। हार्बर लाइन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबा है। सायन, वाशी, नवी मुंबई समेत कई इलाकों में 2-4 फीट तक पानी भर गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई थी। 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 6 की मौत हो गई, इनमें 3 पुरुष-3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मी. पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। बिहार में कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति है। भागलपुर में 6 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ने से फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोले गए। राज्य में इस सीजन अब तक 647 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 492 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें... गोवा में रेड, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज और UP-छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश का डेटा, मैप से समझें
    Click here to Read more
    Prev Article
    India’s U20 women clinch historic medal at Asia Rugby Championship
    Next Article
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जन्मोत्सव मुहूर्त रात 12 बजे से:जानिए पूजा की आसान विधि, मंत्र और व्रत के दौरान ध्यान रखने वाली बातें

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment