Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 ट्रेनें-250 फ्लाइट्स प्रभावित, मोनोरेल से 800 यात्रियों का रेस्क्यू; महाराष्ट्र में 5 दिन में 21 मौतें

    15 hours ago

    1

    0

    मुंबई में तेज बारिश का बुधवार को तीसरा दिन है। 24 घंटे में यहां 300mm बारिश हुई। लगातार तीसरे दिन मुंबई में स्कूल-कॉलेज और सरकारी-अर्ध सरकारी दफ्तरों को बंद रखा गया। मुंबई लोकल की 34 ट्रेनें (17 जोड़ी) कैंसिल हैं। 250 से ज्यादा फ्लाइट्स पर भी असर है। मंगलवार शाम मुंबई में 2 मोनोरेल से करीब 800 लोगों को रेस्क्यू किया गया। मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे एक मोनोरल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई थी। इसमें मौजूद 582 यात्रियों को विंडो तोड़कर क्रेन की मदद से करीब 40-50 फीट की ऊंचाई से रेस्क्यू किया गया। MMRDA ने बताया कि भीड़ बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ था। रेल की मूल वजन क्षमता 104 है, जो कल 109 टन हो गई थी। 5 टन ज्यादा वजन (यात्री) हो गया था। वहीं, आचार्य अत्रे और वडाला मोनो रेल स्टेशन से भी 200 लोगों को निकाला गया था। रेल में सवार यात्री सागर ने कहा- बिजली और एसी बंद होने से डिब्बों घुटन होने लगी थी। बाहर बारिश हो रही थी और अंधेरा बढ़ रहा था। सबसे डरावना पल तब था जब ट्रेन खतरनाक ढंग से झुक गई थी, हम दुआ कर रहे थे कि जिंदा बाहर निकल जाएं। मुंबई में बाढ़-बारिश की 6 तस्वीरें... देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए... महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा तेलंगाना, बिहार में ऑरेंज अलर्ट और राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मुंबई सिटी के अलावा उपनगर, ठाणे, चंद्रपुर, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र में तेज बारिश होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम-सीएम 30 दिन हिरासत में रहे तो कुर्सी जाएगी:सरकार आज ऐसे नेताओं को पद से हटाने का बिल ला रही, शाह लोकसभा में 3 बिल पेश करेंगे
    Next Article
    कुल्लू में फ्लैश-फ्लड, कई गाड़ियां दबी, स्कूलों में छुट्‌टी:शास्त्रीनगर नाला उफान पर; कांगड़ा-मंडी में भारी बारिश जारी, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment